Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले आज संभल जाएं! शादीशुदा हों या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, यह काम जरूर करें

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का काफी महत्वपूर्ण दिन है. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको जरूर सफलता मिलेगी. आज आप कोई नया प्रॉपर्टी भी खरीद सकतें है. आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास से भरें रहेंगे. ज्योतिषाचार्य ने शादीशुदा से लेकर प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए खास टिप्स दिए हैं.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का काफी महत्वपूर्ण है. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको जरूर सफलता मिलेगी. आज आप कोई नया प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे.

नए बिजनेस डील से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस करते हैं, आज के दिन आप अपने व्यवसाय से जुड़े बिजनेस डील को फाइनल कर सकते हैं, इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप अपने बॉस की बातों को पूरी गंभीरता से लें. वहीं बात स्टूडेंट्स की करें, तो फिलहाल परीक्षा का समय करीब है. इसलिए उन्हें पूरा फोकस पढ़ाई पर करने की जरूरत है. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलेगा.

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उन्हें अपने रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है. आज आप अपने पार्टनर को रेड रोज भी जरूर भेंट करें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वह बाहर घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा आराधना करें और शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें. इससे आपकी मनोवांछित मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले आज संभल जाएं! शादीशुदा और गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जरूर करें यह काम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP