शाम होते ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थी लग्जरी गाड़ियों की लाइन, SIT के रडार पर कौन हैं ये 5 चेहरे?
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शाम ढलते ही हॉस्टल के बाहर लगने वाली लग्जरी गाड़ियों की कतार और पुलिस के ‘सुसाइड’ वाले दावों के पीछे छिपा खौफनाक सच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उजागर कर दिया है. क्या रसूखदार चेहरों को बचाने के चक्कर में पुलिस ने केस बिगाड़ा? आईजी जितेंद्र राणा की एसआईटी जांच में अब बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. 5 जनवरी की रात 9 बजे से 6 जनवरी दोपहर तक इन पांच चेहरों पर एसआईटी की नजर होगी.