पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा का छलका दर्द, साजिश का लगाया आरोप- ’15 साल से चुप हूं’

Share to your loved once

Last Updated:

सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. सुपरस्टार पर उनकी पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया और उनके खिलाफ काफी बुरा-भला कहा. अब गोविंदा ने आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना दर्जा बयां किया है. उन्होंने कहा कि कभी-कभी परिवार किसी की अच्छी तरह से रची गई साजिश का शिकार बन जाता है.

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

नई दिल्ली: सुनीता आहूजा का बेबाक अंदाज गोविंदा को परेशानी में डाल देता है. स्टार कपल के बीच बीते कुछ वक्त से खट्टी-मीठी तकरार देखी जा रही है. सुनीता आहूजा ने साल 2025 को बर्बाद बताते हुए गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया. अब बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ ने पत्नी के आरोपों पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने पत्नी के आरोपों को उस साजिश का हिस्सा बताया है, जो उनके खिलाफ कुछ वक्त से रची जा रही है. गोविंदा का दावा है कि पिछले 15 सालों से कोई उन्हें टारगेट कर रहा है.(फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

गोविंदा ने एएनआई को दिए बयान में कहा कि वे घर की महिलाओं के खिलाफ बोलना नहीं चाहते, जिनमें उनकी मां, सास और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी शामिल हैं. चूंकि सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, इसलिए वह अपने चैनल पर वो बातें कह रही हैं, जो उनके मन में आती हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

गोविंदा के दोस्त ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ लंबे वक्त से साजिश चल रही है. उन्होंने अपना दर्द बयां किया, ‘मैंने 15 साल से चुप्पी साध रखी थी, सोचता था शायद मेरे सितारे ही ऐसे हैं. मैं दुआ और आध्यात्म में यकीन करता हूं.’ सुपरस्टार को लगता है कि चूंकि हालात लंबे वक्त से खराब है, इसलिए कोई जानबूझकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. वे आगे बोले, ‘कभी-कभी परिवार किसी की अच्छे से रची गई साजिश के असर में आ जाता है. हर कोई गोविंदा नहीं होता.’ (फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर दुख जताते हुए कहा कि वे गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करती, वे पढ़ी-लिखी हैं. उन्होंने चुप्पी तोड़ने की वजह बताई, ‘चुप रहता हूं तो लोगों को लगता है कि मैं कमजोर हूं या सच में क्रूर हूं. मुझे बताया गया था कि तुम्हारे परिवार के लोगों को तुम्हारे खिलाफ साजिश में इस्तेमाल किया जाएगा, बिना उनकी जानकारी के.’ (फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

सुनीता आहूजा ने मिस मलिनी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनकी फैमिली लाइफ खराब हो गई है. गोविंदा के बारे में तमाम बातें हो रही हैं, जिन्हें सुनकर उन्हें बुरा लग रहा था. (फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

सुनीता बोलीं, ‘कुछ चीजें करने की उम्र होती है और 63 साल की उम्र में ये बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब आपके बच्चे बड़े हो गए हों.’ उन्होंने बातचीत में भगवान से गोविंदा को सद्बुद्धि देने की बात कही. वे बोलीं, ‘परिवार ही मुसीबत में मदद करता है. लोग सिर्फ पैसों के लिए साथ होते हैं. जब आप पैसे देना बंद कर देते हैं, तो वे चले जाते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

सुनीता ने गोविंदा पर बेटे यश के बॉलीवुड करियर में मदद न करने का भी आरोप लगाया. वे बोलीं, ‘यश अपने दम पर खड़ा है. उसने अपने पिता से कोई मदद नहीं ली. गोविंदा का बेटा होने के बावजूद उसने 90 ऑडिशन दिए हैं. उसने गोविंदा से किसी को फोन करने के लिए नहीं कहा. गोविंदा ने भी कभी यश की मदद नहीं की. (फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

Govinda, Govinda wife, Sunita ahuja, Govinda on wife Sunita ahuja, Govinda extra marital affair, Govinda marriage life, Govinda controversy

सुनीता ने आगे कहा, ‘मैंने गोविंदा से साफ-साफ कहा- तू बाप है कि क्या है, अगर तू अपने बच्चों की मदद नहीं करेगा तो कौन करेगा? शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ कैसे अपने बेटों को सपोर्ट कर रहे हैं.’ सुनीता ने गोविंदा की संगति को गलत बताया, जिससे उनका करियर भी बर्बाद हो गया.’ (फोटो साभार: Instagram@officialsunitaahuja)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा का छलका दर्द, साजिश का लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP