India vs New Zealand U19 World Cup: भारत सुपर सिक्स में पहुंचने की कगार पर, अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अगला मैच कब? किस टीम से होगा सामना

Share to your loved once


Last Updated:

India vs New Zealand U19 World Cup: भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में सुपर सिक्स में पहुंचने की कगार पर है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टीम इंडिया लीग स्टेज पर अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.

भारत अंडर 19 वर्ल्ड कप में अगला मैच कब और किस टीम से खेलेगाभारत का अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब किस टीम से कब और कहां होगा मुकाबला.

नई दिल्ली. भारत लगातार दो मैच जीतकर अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में पहुंचने की कगार पर है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में यूएएस को हराया जबकि दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराकर जीत का क्रम जारी रखा. वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर अभियान कुंडू ने जहां बल्लेबाजी में धमाकेदार पारी खेली वहीं गेंदबाजी में विहान मल्होत्रा ने जादू दिखाते हुए भारत को शानदार जीत दिला दी. लोग यह जानने का उत्सुक हैं कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना अगला मैच कब खेलेगी.लीग स्टेज पर सभी टीमों को तीन तीन मैच खेलने हैं. इसके बाद सुपर सिक्स के मुकाबले शुरू होंगे.

इंडिया अंडर 19 टीम के पास अब लंबा ब्रेक है. टीम इंडिया 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. यह मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट क्लब पर भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा. लीग स्टेज खत्म होने के बाद इंडिया अंडर 19 टीम सुपर 6 राउंड में खेलेगी. भारत छठी बार वर्ल्ड कप जीतने की ओर देख रहा है.

भारत का अंडर 19 वर्ल्ड कप में अब किस टीम से कब और कहां होगा मुकाबला.

वैभव ने एक छोर संभाले रखा
अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने एक छोर संभाले रखा और स्कोरबोर्ड को चालू रखा. इस आक्रामक बल्लेबाज ने स्थिति के हिसाब से खेलते हुए 67 गेंदों में 72 रन बनाए. 107.46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए. विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने भी अपना योगदान दिया और भारत के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 112 गेंदों में 80 रन बनाए. कनिष्क चौहान के 26 गेंदों में 28 रन भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हुए.

विहान ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए
शुरुआती विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश ने अच्छी रिकवरी की और 11.5 ओवर के बाद उनका स्कोर 62/2 था. 100 रन का आंकड़ा पार करने के बाद उन्होंने रेगुलर इंटरवल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए और बारिश से प्रभावित मैच में 18 रन से हार गए. भारत के उप कप्तान विहान मल्होत्रा ​​ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

भारत अंडर 19 वर्ल्ड कप में अगला मैच कब और किस टीम से खेलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP