Ind vs NZ 3rd ODI black soil pitch: काली मिट्टी की पिच किसे पहुंचाएगी मदद, क्यूरेटर ने क्या कहा
Last Updated:
Ind vs NZ 3rd ODI Black Soil Pitch: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेंगी, दोनों टीमें ने 1-1 मुकाबला जीता है और सीरीज इस वक्त बराबरी पर है. यहां की पिच काली मिट्टी की है और क्यूरेटर का मानना है कि ये बल्लेबाजों के अनुकूल है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में सीरीज का निर्णायक वनडे मुकाबला नई दिल्ली. भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी. इस वक्त दोनों टीमें एक एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं. आज का मुकाबला जिसने भी जीता वो सीरीज अपने नाम कर लेगा. पिछले मैच में भारतीय टीम ने जो गलती दोहराई उससे बचना चाहेगी. यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेलना जाना है. यहां काली मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाना है जिसे लेकर फैंस के अंदर जो भी सवाल है उसका जवाब हम देंगे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दोपहर इंदौर में सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाना है. पहला मैच बडोदरा में खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड से मिले 300 रन के लक्ष्य का पीछा कर भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल किया था. राजकोट में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम केएल राहुल की सेंचुरी की मदद से 7 विकेट पर 284 रन बना पाई थी. 47.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मेहमान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की.
𝐂𝐨𝐦𝐩𝐨𝐬𝐮𝐫𝐞. 𝐂𝐨𝐧𝐭𝐫𝐨𝐥. 𝐂𝐥𝐚𝐬𝐬 💯