Mauni Amavsya Snan Live: मौनी अमावस्या का स्नान आज, प्रयागराज संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Share to your loved once


Last Updated:

Mauni Amavsya Live: मौनी अमावस्या आज मनाई जा रही है, जिसका धार्मिक महत्व विशेष है. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान को श्रेष्ठ माना जाता है. प्रयागराज संगम पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं. अनुमान है साढ़े तीन करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

मौनी अमावस्या का स्नान आज, प्रयागराज संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाबमौनी अमावस्या स्नान.

Mauni Amavsya Snan Live: मौनी अमावस्या आज है. आज स्नान और दान का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर ब्रह्म मुहूर्त में किया गया स्नान विशेष फल प्रदान करता है. कहा जाता है कि इस समय स्नान करने से व्यक्ति के पाप कटते हैं और आत्मा को शुद्धता प्राप्त होती है. इसी कारण श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त के समय स्नान को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं. इस अवसर पर आज सुबह से ही प्रयागराज संगम तट पर श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं. आज साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है. इसे देखते हुए मेला पुलिस सक्रिय हो गई है. सुरक्षा के मद्देनजर मेला पुलिस क्षेत्र में जल, थल और नभ से निगरानी कर रही है. दरअसल, मौनी अमावस्या आज रात 12:03 बजे से प्रारंभ हुई है, 19 जनवरी की रात 1:21 बजे तक रहेगी. यहां जानें पल-पल का अपडेट

संगम नोज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मौनी अमावस्या पर संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. रात 12 बजे के बाद से ही लोग पावन स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ने लगे. भीड़ नियंत्रण के लिए संगम नोज पर पुलिस और पीएसी तैनात है। स्नान के बाद श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर यूपी एटीएस भी स्पेशल सेंड व्हीकल और यूनिट के साथ मुस्तैद है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मौनी अमावस्या का स्नान आज, प्रयागराज संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP