smriti mandhana misses century: स्मृति मंधाना 4 रन से शतक चूकीं…आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल में लगाया जीत का चौका
Last Updated:
smriti mandhana misses century: स्मृति मंधाना शतक से चार से से चूक गईं. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में जीत का चौका लगाया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है. आरसीबी ने इस सीजन अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारी है.
स्मृति मंधाना की 96 रन की शानदार पारी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया. नई दिल्ली. स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग में पहली सेंचुरियन बनने से सिर्फ चार से चूक गईं. लेकिन उनकी आरसीबी लगातार चौथा मैच जीतने में सफल रही. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर डब्ल्यूपीएल में चौथी जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई वाली दिल्ली टीम की चार मैचों में यह तीसरी हार है. आरसीबी के चार मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हो गए हैं और मंधाना की टीम अंक तालिका में टॉप पर काबिज है.
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रखे गए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने शानदार पारी खेली. मंधाना ने 61 गेंदों पर 96 रन बनाए जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे वहीं जॉर्जिया ने 42 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए.
स्मृति मंधाना की 96 रन की शानदार पारी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया.
शेफाली वर्मा ने दिल्ली को 166 के स्कोर पर पहुंचाया
दूसरे ही ओवर में चार विकेट गंवा देने के बाद शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 166 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई दिल्ली की टीम ने पहली नौ गेंद में ही दस रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. वहीं 74 रन पर छह विकेट गिर चुके थे. शेफाली ने 41 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 रन बनाए. दिल्ली ने पहले ओवर में लिजेले ली (चार) और लौरा वोल्वार्ट (0) के विकेट गंवा दिए. कप्तान जेमिमा रौड्रिग्स (चार) और मरिजाने काप (0) अगले ओवर में पवेलियन लौट गईं. चारों शीर्ष बल्लेबाज बोल्ड हुए और पहले ओवर में लॉरेन बेल को विकेट मिले जबकि दूसरे ओवर में दोनों विकेट सयाली सतघारे ने लिए.
निक्की और शेफाली ने 59 रन जोड़े
निक्की प्रसाद 12 रन बनाकर प्रेमा रावत की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुई. वहीं मिन्नू मनी (पांच) ने नाडिन डि क्लेर्क की गेंद पर स्मृति मंधाना को आसान कैच थमाया. शेफाली ने एक छोर संभालकर रनगति को बढाना जारी रखा. उन्होंने निक्की के साथ 59 रन की साझेदारी की. मैदान के चारों ओर शॉट खेलने वाली शेफाली ने राधा यादव की गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने स्नेह राणा के साथ 34 रन की उपयोगी साझेदारी भी की. राणा ने 22 गेंद में 22 रन बनाये और वह 14वें ओवर में स्पिनर रावत की गेंद पर आउट हुई. शेफाली को 16वें ओवर में जीवनदान मिला जब राधा की गेंद पर लांग आफ में गौतमी नाईक ने उनका कैच टपकाया. शेफाली आखिर में बेल की गेंद पर रावत को कैच देकर लौटी. आखिरी ओवरों में दिल्ली के लिये पदार्पण करने वाली लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाए.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें