कानूनी पचड़े में फंसे आनंद एल राय, ‘तेरे इश्क में’ के लिए इस कंपनी ने मांगे ₹84 करोड़, जानें क्या है पूरा मामला

Share to your loved once


Last Updated:

धनुष और कृति सेनन की 2025 की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने फिल्म निर्माता आनंद एल राय के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इरोज ने आनंद और उनकी प्रोडक्शन कंपनी कलर येलो मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी पर 2013 की हिट फिल्म ‘रांझणा’ की पॉपुलैरिटी का अवैध रूप से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

Dhanush Anand l Rai

इरोज ने कमर्शियल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी केस में ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया है. कंपनी का कहना है कि ‘तेरे इश्क में’ को जानबूझकर ‘रांझणा’ का स्पिरिचुअल सीक्वल बताकर प्रमोट किया गया, जिससे पहले की फिल्म की लोकप्रियता का फायदा उठाया गया. इरोज ने 84 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

Dhanush Anand l Rai

टाइम्स एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, इरोज ने दावा किया गया है कि आनंद एल राय की इस हरकत की वजह से कंपनी को नुकसान हुआ है. आनंद ने ‘रांझणा’ का डायरेक्शन भी किया था. इस मुकदमे में कई पक्षों को नामित किया गया है, जिनमें आनंद, कलरे येलो मीडिया एंटरटेनमेंट, और सुपर कैसेट इंडस्ट्री (टी-सीरीज) शामिल हैं. लेखक हिमांशु शर्मा और नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया का नाम भी इसमें है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

Dhanush Anand l Rai

रिपोर्ट के मुताबिक, वादी फिल्म ‘रांझणा’ का निर्माता और सभी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का एक्सक्लूसिव मालिक है, जिसमें कॉपीराइट, रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क राइट्स, किरदारों के अधिकार (जैसे कुंदन शंकर और मुरारी), रीमेक, प्रीक्वल और सीक्वल के अधिकार शामिल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhanush Anand l Rai

इरोज ने कहा कि उसके पास कुंदन शंकर और मुरारी जैसे अहम किरदारों के अधिकार हैं, जो इस मामले में महत्वपूर्ण हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि सबसे बड़ा आरोप मोहम्मद जीशान अय्यूब की कास्टिंग को लेकर है, जो ‘तेरे इश्क में’ में ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो ‘रांझणा’ में उनके किरदार से काफी मिलता-जुलता है.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

Dhanush Anand l Rai

कंपनी ने कहा, “मुरारी, जिसे मोहम्मद जीशान अय्यूब ने दोनों फिल्मों में निभाया है, एक तेज-तर्रार दोस्त है, जिसकी सोच कहानी में नैतिकता जोड़ती है… प्रतिवादियों द्वारा इन किरदारों की बिना परमिशन के रिक्रिएट और बिजनेस पर्पज के लिए इस्तेमाल वादी के एक्सक्लूसिव अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

Dhanush Anand l Rai

कंपनी का दावा है कि 2025 की फिल्म को जानबूझकर ‘रांझणा’ से जुड़ा हुआ दिखाया गया, जिससे दर्शकों को भ्रमित किया गया. केस में दावा किया गया,”प्रतिवादियों ने वादी के अधिकारों/फिल्म/ब्रांड/मार्क ‘रांझणा’ का बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है, ताकि विवादित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का प्रचार किया जा सके.” इसमें ‘From the World of Raanjhanaa’ जैसे लाइनों के इस्तेमाल को भी मुद्दा बनाया गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

Dhanush Anand l Rai

इरोज ने कहा कि उसने 25 जुलाई 2025 को सीज-एंड-डिसिस्ट नोटिस जारी किया था, जिसके बाद सितंबर में रिमाइंडर भेजे गए. हालांकि कुछ समय के लिए प्रमोशनल मटेरियल से कुछ रेफरेंस हटाए गए, लेकिन कंपनी का दावा है कि जब फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज हुई, तब भी उसमें काफी समानताएं बनी रहीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

Dhanush Anand l Rai

बता दें, ‘तेरे इश्क में’ 85 करोड़ रुपए के बजट में बनी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 161.36 करोड़ रुपए कलेक्शन किया. इसके बाद यह फिल्म नेटफ्ल्किस पर स्ट्रीम हुई. फिल्म में धनुष के साथ कृति सैनन ने लीड रोल निभाया. आनंद एल राय ने इसे टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @aanandlrai)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

कानूनी पचड़े में फंसे आनंद, ‘तेरे इश्क में’ के लिए इस कंपनी ने मांगे ₹84 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP