Sara Tendulkar instagram viral post making Protein Rich Coffee

Share to your loved once


Last Updated:

Sara Tendulkar Protein Rich Coffee: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने हाल ही में अपनी खास कॉफी रेसिपी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ये कॉफी बहुत खास है, क्योंकि इससे प्रोटीन इनटेक गोल भी पूरा होता है. यदि आप जिम जाते हैं या इंटेंस वर्कआउट करते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन ड्रिंक साबित हो सकती है.

'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदूलकर की लाड़ली पीती हैं इस स्पेशल दूध की कॉफी

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस भी उनके फिटनेस, फैशन, वेलनेस और ब्यूटी से जुड़े पोस्ट देखना पसंद करते हैं. सारा की फैंस फॉलोविंग बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है. हाल ही में सारा ने अपनी खास कॉफी रेसिपी बताई है. ये कॉफी मामूली नहीं है, बल्कि प्रोटीन से भरपूर है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है.

कॉफी दुनिया में सबसे ज्यादा पी जाने वाले पेयों में से एक है.कई लोगों की सुबह ही कॉफी के साथ होती है. इसमें कैफिन होता है, जो बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है. इतना ही नहीं यदि सही मात्रा में और सही तरीके से बनाई जाए, तो कॉफी दिल और दिमाग दोनों के लिए अच्छी होती है. तो चलिए फिर जानते हैं कि सारा तेंदुलकर कैसी कॉफी पीना पसंद करती हैं, और इसके क्या फायदें हैं. सारा ने अपने प्रोटीन रिच कॉफी की पूरी रेसिपी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसे देखकर आप आसानी से घर पर इसे बनाना सीख सकते हैं, और इसके फायदों को ले सकते हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP