किशोर कुमार का 53 साल पुराना गाना, अरिजीत सिंह ने ‘जेनजी’ के लिए किया रीक्रिएट, धर्मेंद्र के प्यार में हीरोइन हुई थी ‘ब्लैकमेल’!
नई दिल्ली: विजय आनंद की अंडर-रेटेड फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का रोमांटिक गाना आज भी बहुत पॉपुलर है. 53 साल पुराने गाने को जब अरिजीत सिंह ने युवाओं के लिए रीक्रिएट किया, जो बहुत पसंद किया गया था. मूल गाने को किशोर कुमार ने गाया था, जिसमें धर्मेंद्र और राखी गुलजार रोमांस करते नजर आए थे. संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने बनाया था. अरिजीत सिंह के गाए रीक्रिएटेड वर्जन के बोल राजेंद्र कृष्णा ने लिखे थे और संगीत अभिजीत वघानी ने तैयार किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।