ठंढ में घर पर तैयार मटर और पालक से कुरकुरा कटलेट, ये है रेसिपी बनाने की आसान विधि
Last Updated:
Burhanpur news: घर पर ठंड के दिनों में कुछ नया खाने का सोच रहे हैं तो आप मटर और पालक से कटलेट तैयार कर सकते हैं. बहुत ही आसान विधि से यह बनकर तैयार हो जाता है.
बुरहानपुर: आपके घर पर ठंड में कुछ चटपटा खाने की सोच रहे है और आप पकोड़े और भजिए खाकर बोर हो गए हैं तो आप आपके घर पर पालक और मटर से कटलेट भी तैयार कर सकते हैं. खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगता है और 1 घंटे में बनकर तैयार हो जाता है. आप इसको पुदीना कोतमीर और टमाटर की चटनी के साथ भी खा सकते हैं. उसको बनाना बहुत आसान है आपको उसको बनाने के लिए बेसन मटर पालक गरम मसाले हल्दी राई जीरा और हरी मिर्च की आवश्यकता होती है यह झटपट आपके घर पर बनकर तैयार हो जाएगा आपके घर पर आने वाले मेहमान भी इनको पसंद करेंगे बच्चे भी उसकी सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं.
ऐसे तैयार करते हैं कुरकुरा कटलेट
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया आप भी आपके घर पर ठंड के दिनों में कुछ नया खाने का सोच रहे हैं तो आप मटर और पालक से कटलेट तैयार कर सकते हैं. बहुत ही आसान विधि से यह बनकर तैयार हो जाता है. और खाने में बड़ा स्वादिष्ट और कुरकुरा लगता है जो लोगों को भी पसंद आता है उसको बनाने के लिए आपको मटर पालक बेसन गरम मसाले हल्दी तेल और नमक की आवश्यकता होती है. इन सभी चीजों को मिक्स कर कर आप तेल में तलकर इसको तैयार कर सकते हैं और आप यदि इसको पुदीने की चटनी टमाटर की चटनी और कोतमीर की चटनी से खाते हैं तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा यह कटलेट 1 घंटे में बन कर तैयार हो जाता है.
मटर पालक से तैयार करें कटलेट
यदि आप भी आपके घर पर पालक और मटर का कटलेट बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप आधा किलो मटर ले लीजिए उसके दाने निकाल लीजिए और दो गड्डी पालक की ले लीजिए उसे पीस लीजिये और 10 ग्राम पिसा हुआ गरम मसाला 500 ग्राम बेसन 10 ग्राम नमक 20 ग्राम पीसी हरी मिर्च इन सभी को मिक्स कर कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए उसके बाद साइज के कटलेट बनाकर उसको एक कढ़ाई में तेल को डालकर गर्म कर लीजिए और उसे धीमी आज पर तल लीजिए जिससे आपका यह मटर पालक कटलेट तैयार हो जाएगा गरमा गरम खाने में इसका आनंद और भी बढ़ जाएगा.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें