Delhi Crime News | Foreign Liquor | Fake Foreign Liquor | शराब को लेकर मजाक में जो आप कहते हैं बात, पुलिस ने बताया- असल में वही है सच, बोतल के खेल में ही छिपा है असल राज | jokingly about alcohol delhi police say truth secret is hidden in game of bottle

Share to your loved once


Last Updated:

Delhi Crime News | आपकी शराब से सुरूर चुराने वाले एक शख्‍स को दिल्‍ली की पश्चिमी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी से बरामद विदेशी शराब की सच्‍चाई और खुलासा जानने के बाद शराब के शौकीन भी जाम झलकाने से पहले सौ बार सोचेंगे.

शराब को लेकर कहते हैं जो बात, पुलिस ने बताया- असल में वही है सच, यह है असल राजदिल्‍ली पुलिस ने महंगी शराब से जुड़े बड़े खेल का पर्दाफाश किया है. (फाइल फोटो)

Delhi-NCR News: शादी बारात, पार्टी या पब्‍स में मिलने वाली शराब को लेकर अक्‍सर मजाक में यह बात कही जाती है कि पहले तो असली मिलती है, फिर एक-दो पैक के बाद कुछ भी पिला दो, किसी को कुछ पता नहीं चलता है. कई पार्टियों में यह बात न केवल बिल्‍कुल सच साबित होती है, बल्कि अब तो इस बात पर पुलिस ने भी मोहर लगा दी है. ऐसे में, आप भी पार्टियों में शराब पीने के शौकीन हैं तो पार्टियों में इस बात का ध्‍यान जरूर रख‍िएगा. कहीं ऐसा ना हो कि शराब के शौक के चलते लेने के देने पड़े जाएं.

दरअसल, यह पूरा मामला दिल्‍ली के पश्चिमी जिले से जुड़ा हुआ है. पश्चिमी जिला पुलिस ने ऐसी ही हरकत करने वाले वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर राजौरी गार्डन इलाके में चल रही एक मिक्सिंग यूनिट का भी पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने हाई-एंड ब्रांड की 173 बोतलें, फर्जी लेबल, स्टिकर और बोतलों के ढक्कन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी किराए के फ्लैट से यह पूरा गोरखधंधा चला रहा था. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वीजरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले 24 वर्षीय अजय के तौर पर हुई है.

पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को इंटेल मिला था कि शिवाजी एन्क्लेव इलाके स्थित एक रिहायशी मकान से महंगी विदेशी शराब की अवैध मिक्सिंग की जा रही है. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में एसआई संजीत राणा, एएसआई कप्तान, हेड कांस्टेबल शमशेर, विजय और देवेंद्र की एक टीम गठित की गई. एसीपी ऑपरेशंस विजय सिंह की निगरानी में टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की गई और जाल बिछाकर किराए के फ्लैट पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान फ्लैट के अंदर अवैध शराब मिलाने और दोबारा भरने का पूरा सेटअप मिला.

छापेमारी के दौरान सामने आईं ये खास बातें

  1. छापेमारी में 14 कार्टन से 750 एमएल वाली कुल 173 बोतलें बरामद की गईं, जिन पर गोल्ड लेबल, ग्लेनफिडिच और ग्लेनलिवेट जैसे महंगे विदेशी ब्रांड के नाम थे.
  2. इसके अलावा 50 बोतलों के ढक्कन और 20 फर्जी लेबल व ब्रांड स्टिकर भी जब्त किए गए. जांच में साफ हुआ कि ये सभी बोतलें नकली थीं और असली बताकर बेची जाने वाली थीं.
  3. आरोपी अजय ने खुलासा किया कि वह वजीरपुर इलाके में शादी और बैंक्वेट हॉल में बार हेल्पर के तौर पर काम करता था. वहां से वह खाली, आधी भरी और बची हुई महंगी शराब की बोतलें इकट्ठा करता था.
  4. बाद में, वह इन बोतलों में सस्ती या पानी मिली शराब भरकर, गुरुग्राम से मंगाए गए फर्जी लेबल और स्टिकर लगाता था. इसके बाद वह इन्हें बाजार से थोड़ी कम कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था.

आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अजय के तौर पर की गई है और वह अशोक विहार इलाके का रहने वाला है. आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. इस मामले में थाना राजौरी गार्डन में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की जांच कर रही है. – डी. शरद भास्कर, डीसीपी, पश्चिम जिला

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homedelhi

शराब को लेकर कहते हैं जो बात, पुलिस ने बताया- असल में वही है सच, यह है असल राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP