हार्ट अटैक मरीजों के लिए खुशखबरी! 40000 रुपए का इंजेक्शन अब फ्री में उपलब्ध, गरीबों की बचेगी जान

Share to your loved once


Last Updated:

Lakhimpur kheri News: भीषण सर्दी के साथ अब हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ रहे हैं, जिसको लेकर आम जनता में डर का माहौल है. गंभीर हृदय रोगियों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कीमती समय बर्बाद हो जाता है. डॉ. संतोष गुप्ता ने बातचीत में बताया कि जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी धौरहरा, पलिया, मोहम्मदी, मितौली और गोलागोकर्णनाथ में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है.

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भीषण सर्दी के साथ-साथ हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ठंड के मौसम में तापमान गिरने के कारण हृदय रोगियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं और समय पर इलाज न मिल पाने की वजह से कई मामलों में मरीजों की जान तक चली जाती है. जिले के लोगों के लिए चिंता की बात यह है कि प्रदेश का सबसे बड़ा जनपद होने के बावजूद लखीमपुर खीरी में अभी तक कोई कार्डियोलॉजिस्ट तैनात नहीं है. ऐसे में गंभीर हृदय रोगियों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कीमती समय बर्बाद हो जाता है.

हालांकि, अब हार्ट अटैक के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जिला अस्पताल सहित जिले की पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेज जैसे जीवन रक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं. ये इंजेक्शन हार्ट अटैक की स्थिति में तुरंत दिए जाते हैं, जिससे खून के थक्के घुल जाते हैं और मरीज को तत्काल राहत मिलती है. इससे मरीज की हालत स्थिर हो जाती है और उसे सुरक्षित रूप से हायर सेंटर रेफर करने का समय मिल जाता है.

बाजार में 40 हजार रुपए कीमत

बाजार में इन इंजेक्शनों की कीमत 26 हजार से 40 हजार रुपये तक बताई जाती है, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है, लेकिन जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ये इंजेक्शन पूरी तरह नि:शुल्क लगाए जाएंगे. यह कदम आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है.

50 से अधिक लोगों की जान बची

मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखीमपुर खीरी डॉ. संतोष गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी धौरहरा, पलिया, मोहम्मदी, मितौली और गोलागोकर्णनाथ में यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ जाती है और कई बार समय पर इलाज न मिलने से मौत हो जाती है, ऐसे में इन इंजेक्शनों की उपलब्धता से हार्ट अटैक के मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा और उनकी जान बचाई जा सकेगी. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक करीब 50 से अधिक लोगों की जान बचाई गई है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeuttar-pradesh

हार्ट अटैक मरीजों के लिए खुशखबरी! 40000 रुपए का इंजेक्शन अब फ्री में उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP