mauni amavasya 2026 snan daan or tarpan muhurat | बेहद शुभ योग में मौनी अमावस्या, नोट कर लें स्नान-दान और तर्पण का शुभ मुहूर्त

Share to your loved once


Mauni Amavasya 2026 Snan Daan Muhurat: माघ मास में आने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या कहा जाता है और इस बार यह शुभ तिथि 18 जनवरी दिन रविवार को है. मौनी अमावस्या पर मौन, तर्पण, स्नान, दान और जप-तप आदि का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है. इस दिन मौन व्रत रखने का भी विधान होता है इसलिए इस अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य फल प्राप्त करते हैं. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर स्नान व दान का शुभ मुहूर्त…

मौनी अमावस्या पर शुभ योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या पर सभी कार्य सिद्ध करने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग और सुख व सौभाग्य में वृद्धि करने वाला हर्षण योग बन रहा है. साथ ही इस दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे, जिससे पंचग्रही योग भी बन रहा है. मकर राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्र और मंगल ग्रही की युति बन रही है, जिससे बुधादित्य योग, आदित्य मंगल योग, लक्ष्मी नारायण योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है.

मौनी अमावस्या 2026
अमावस्या तिथि का प्रारंभ – 18 जनवरी, मध्य रात्रि 12 बजकर 3 मिनट से
अमावस्या तिथि का समापन – 19 जनवरी, मध्य रात्रि 1 बजकर 21 मिनट तक
उदिया तिथि के आधार पर मौनी अमावस्या का पर्व 18 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा.

मौनी अमावस्या पर स्नान मुहूर्त 2026
मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय तक का समय स्नान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया गया है.
सुबह 4 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:53 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:46 पी एम से 06:13 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 10:14 ए एम से 07:14 ए एम, 19 जनवरी

पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान के लिए शुभ मुहूर्त: 11 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP