जन्मतिथि से खुलता है इंसान के भाग्य का राज, ये मूलांक वाले होते हैं बेहद लकी, मिलता है राजयोग

Share to your loved once


Last Updated:

Numerology: मानव जीवन में अंक शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है. इसके अनुसार व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और कार्यक्षमता का आकलन किया जाता है. अंक शास्त्र में मूलांक जन्म तिथि के आधार पर निर्धारित होता है, जो जीवन की दिशा तय करता है. कुछ मूलांक विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं, जिन पर सूर्य देव की कृपा रहती है. ऐसे मूलांक वाले लोग आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं तथा अपने जीवन में सफलता और ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं.

ayodhya

मानव जीवन पर जिस तरह ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है ठीक उसी प्रकार अंक शास्त्र और मूलांक का प्रभाव माना जाता है कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो व्यक्ति को जल्द ही धनवान बनाते हैं ऐसे ही मूलांक के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे.

ayodhya

दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं की अंक ज्योतिष में मूलांक एक को बेहद शक्तिशाली माना गया है. जिन भी जातक का जन्म तारीख 1 तारीख, 10 तारीख, 19 तारीख और 28 तारीख होता है. उसका मूलांक एक माना जाता है इस मूलांक के लोग मेहनती कर्मशील और बुद्धिमान भी होते हैं .

ayodhya

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक एक के जातक का स्वभाव बेहद खास होता है इनके अंदर जन्म से ही नेतृत्व करने की क्षमता अधिक होती है यह लोग भीड़ में चलना नहीं पसंद करते बल्कि भीड़ से हटकर अपनी पहचान बनाते हैं यही वजह है कि यह लोग हर जगह लीडर की भूमिका में नजर आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

इतना ही नहीं मूलांक एक के जातक महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी भी माने जाते हैं यह लोग किसी के अधीन रहकर काम नहीं करना चाहते ऊंचे पदों पर कार्यरत यह लोग किसी के सामने नहीं झुकते इनके रहन-सहन का अलग ही मिजाज होता है

ayodhya

कहा जाता है मूलांक 1 के जाता के पैदा होते ही राजयोग लेकर आते हैं इन्हें इनकी मेहनत का फल काफी जल्दी प्राप्त होता है यह लाइफ में खूब पैसा कमाते हैं समाज में भी इनका मान सम्मान की खूब वृद्धि होती है

ayodhya

मूलांक एक के जातक पर सूर्य देवता की भी विशेष कृपा रहती है सूर्य की विशेष कृपा से हर क्षेत्र में इनको उन्नति मिलती है. रुका हुआ कार्य इनका जल्द पूरा होता है. यह लोग जो ठान लेते हैं उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते, जल्द ही इनको सफलता प्राप्त होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

जन्मतिथि से खुलता है इंसान के भाग्य का राज, ये मूलांक वाले होते हैं बेहद लकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP