IND vs BAN U19 World cup Live cricket score Update: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की टक्कर बांग्लादेश से हो रही है. टीम इंडिया का टूर्नामेंट में ये दूसरा मैच है.
Last Updated:
India vs Bangladesh Live Cricket Score: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का 7वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया का टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच है. पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका पर धमाकेदार जी…और पढ़ें
भारत बनाम बांग्लादेश, अंडर19 विश्व कप लाइव
India vs Bangladesh Live Cricket Score ICC U19 World cup: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज 7वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर उतरेगी. भारत और बांग्लादेश में खेला जाने वाला ये मैच ग्रुप ए का है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला अमेरिका के साथ, जिसमें उसने दमदार जीत हासिल की थी. वहीं अब उसका दूसरे मैच में सामना बांग्लादेश है. ऐसे में आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह विश्व कप में अपनी दूसरी जीत हासिल करें.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत- आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी.
बांग्लादेश- अजीजील हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, समियुन बसीर रतुल, शेख परवेज़ जिबोन, रिजान होसन, शहरिया अल अमीन, शादीन इस्लाम, एमडी अब्दुल्ला, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, रिफत बेग, साद इस्लाम रज़िन, अल फहद, शहरयार अहमद, इकबाल हुसैन.
January 17, 202610:52 IST
IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को हराया
आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था. इस मैच में भारत को 6 विकेट से जीत मिली थी. हालांकि, दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच बारिश से प्रभावित रहा था, लेकिन टीम इंडिया में दूसरी पारी में आसानी से मैच को अपने नाम किया.
January 17, 202610:50 IST
IND vs BAN U19 WC Live Cricket Score: अंडर-19 विश्व कप में भारत का दूसरा मैच बांग्लादेश से
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की दूसरी भिड़ंत बांग्लादेश के साथ है. भारत और बांग्लादेश के बीच ये मैच बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरी जीत के लिए मैदान पर उतरेगी.