Steve Smith and Babar Azam controversy: बाबर आजम की फील्डिंग के दौरान भी स्टीव स्मिथ ने लगाई क्लास
Last Updated:
बिग बैश लीग के दौरान बाबर आजम की फिल्डिंग पर भड़के स्टीव स्मिथनई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बैटर स्टीव स्मिथ टीम को एशेज सीरीज में जीत दिलाने के बाद बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के साथ जुड़े. ये स्टार बल्लेबाजी में बाबर आजम के साथ पारी की शुरुआत करता नजर आया. दोनों पहली बार एक ही टीम के लिए खेल रहे थे. शुक्रवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मैच में दोनों के बीच मैदान पर बातों में कुछ शुरुआती गड़बड़ियां देखने को मिलीं, जिससे साफ हुआ कि दोनों को एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत है. ये सबकुछ बल्लेबाजी से पहले फील्डिंग के दौरान बाबर की तरफ से दोहराई गलतियों की वजह से था.
सिडनी डर्बी के दौरान एक साफ गलतफहमी देखने को मिली जब स्मिथ और बाबर फील्डिंग कर रहे थे. स्मिथ लॉन्ग ऑन पर और बाबर लॉन्ग ऑफ पर थे. डेविड वॉर्नर ने सीधा ड्राइव मारा, जिससे बाउंड्री रोकने का मौका बना. दोनों गेंद की तरफ दौड़े, लेकिन जब गेंद के पास पहुंचे तो दोनों में झिझक दिखी क्योंकि किसी ने भी साफ कॉल नहीं की. बाबर जो गेंद के करीब थे उन्होंने डाइव नहीं लगाया. स्मिथ इस लचर फील्डिंग को हैरानी के देखते रहे और आखिरकार गुस्सा भी उतार दिया.
“GET OUT THE WAY, BABAR!” 😂