Aaj Ka Tula Rashifal 17 January 2026 : चंद्रमा के प्रभाव से बढ़ेगा आत्मविश्वास, पर एक गलती बढ़ा सकती है तनाव

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 17 January 2026 : अजमेर के हिमांशु दाधीच के अनुसार तुला राशि वालों को आज मेहनत पर भरोसा करना होगा. चंद्रमा तीसरे भाव में, शनि देव छठे भाव में हैं. हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज किस्मत की थाली में कुछ भी परोसा हुआ नहीं मिलेगा. जो भी सफलता मिलेगी वह पूरी तरह आपकी मेहनत और प्रयासों का परिणाम होगी. आज शनि देव आपके छठे भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 17 जनवरी यानी आज का दिन भाग्य से अधिक कर्म और मेहनत पर भरोसा करने का है. आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में तीसरा भाव साहस, आत्मविश्वास, छोटे भाई-बहन, संचार क्षमता और छोटी यात्राओं का माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आपको खुद पर निर्भर रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा और अपने फैसलों पर टिके रहने का संदेश देगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज किस्मत की थाली में कुछ भी परोसा हुआ नहीं मिलेगा. जो भी सफलता मिलेगी वह पूरी तरह आपकी मेहनत और प्रयासों का परिणाम होगी. आज शनि देव आपके छठे भाव यानी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. शनिवार के दिन चंद्रमा का तीसरे भाव में होना यह संकेत देता है कि अगर आप सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपका प्रभाव साफ नजर आएगा. आपकी वाणी में आज वह ताकत होगी जिससे आप बिगड़ी बात भी बना सकते हैं, लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करना जरूरी रहेगा.

व्यापार और करियर में दिखेगी सक्रियता
व्यापारियों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. दिनभर मेहनत और दौड़-धूप करनी पड़ेगी, लेकिन शाम तक इसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. यदि आप किसी प्रतियोगिता, इंटरव्यू या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में लंबे समय से उलझे हुए थे तो आज का दिन आपके पक्ष में जा सकता है. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा.

लव लाइफ में रखें संयम
लव लाइफ की बात करें तो आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. तीसरे भाव में चंद्रमा होने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है. आज पार्टनर को स्पेस देना और बेवजह की बहस से बचना ही समझदारी होगी.

आज का महाउपाय
आज शनिवार है और मासिक शिवरात्रि भी है. यह संयोग शनि देव के प्रभाव को संतुलित करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. आज शाम हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करें. इससे रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना बनेगी. साथ ही घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होगी और शनि देव की कृपा से शत्रु पक्ष शांत हो सकता है.

About the Author

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

homeastro

तुला : चंद्रमा के प्रभाव से बढ़ेगा आत्मविश्वास, पर एक गलती बढ़ा सकती है तनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP