WPL 2026: विजयरथ पर सवार स्मृति मंधाना की आरसीबी, गुजरात को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक, पॉइंट्स टेबल में नंबर-1
Last Updated:
RCB vs GG WPL 2026 Highlights: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग 2026 में जीत के रथ पर सवार है. आरसीबी ने सीजन के नौवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स को शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई. आरसीबी की इस जीत में राधा यादव, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल चमकीं. तीन मैचों में छह अंक लेकर आरसीबी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर मौजूद है.
आरसीबी ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत.नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विजयरथ पर सवार है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए टूर्नामेंट के नौंवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने गुजरात के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में गुजरात के बल्लेबाज श्रेयंका पाटिल (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए और उसकी पारी 150 रन पर ढेर हो गई. आरसीबी के लिए राधा यादव (66) और ऋचा घोष (44) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजी में कमाल किया. आरसीबी ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं और अजेय रहते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर मौजूद है.
राधा-ऋचा का बोला बल्ला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राधा यादव (66 रन) के अर्धशतक और उनकी ऋचा घोष (44 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी से मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए. राधा और ऋचा उस समय बल्लेबाजी करने आई जब टीम को मजबूत पार्टनरशिप की दरकार थी. उन्होंने एक महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी करके टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. शुरू में जल्दी विकेट गंवाने से टीम का स्कोर चार विकेट पर 43 रन था, जिसके बाद राधा ने 47 गेंद में 66 रन और ऋचा ने 28 गेंद में 44 रन बनाए. गुजरात जायंट्स की युवा तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने 42 रन देकर दो विकेट झटके. उन्होंने विकेट का फायदा उठाकर आरसीबी की बल्लेबाजों को परेशान किया. उनके अलावा सोफी डिवाइन ने 31 रन देकर तीन विकेट झटके.
आरसीबी ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत.
श्रेयंका पाटिल ने खोला पंजा
गुजरात के बल्लेबाज श्रेयंका पाटिल की गेंदों पर फंसते चले गए और उनकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. श्रेयंका ने 3.5 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा लॉरेन बेल ने भी तीन विकेट लेकर गुजरात की पारी को ढेर करने में अहम योगदान दिया. गुजरात के लिए भारती फूलमाली ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिकने में कामयाब नहीं रहे, जिसकी कीमत हार से चुकानी पड़ी. गुजरात की ओपनर बेथ मूनी 27 रन की बना सकीं. सोफी डिवाइन का बल्ला नहीं चला, जो सिर्फ 8 रन पर आउट हो गईं. कप्तान एश्ले गार्डनर ने 3 रन बनाए.
FIFER for Shreyanka Patil! 🫡
And it’s 3/3 for #RCB 🥳