modern and trending baby boy 15 Names inspired by Lord Ram see list | भगवान राम से जुड़े ये Modern और ट्रेंडिंग बेबी बॉय नेम्स आपके प्रिंस को बनाएगा यूनिक, यहां देखें लिस्ट
Last Updated:
Trending Baby Boy Names: भगवान राम मर्यादा, सत्य और आदर्श जीवन के प्रतीक हैं. आज के आधुनिक दौर में माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम परंपरा से जुड़ा हो लेकिन सुनने में मॉडर्न भी लगे. ऐसे में भगवान राम से प्रेरित ये मॉडर्न नाम आपके बेटे के व्यक्तित्व को एक खास पहचान दे सकते हैं. आइए जानते हैं भगवान राम के मॉर्डन और यूनिक नेम के बारे में…

Unique Baby Boy Names: भारत देश में आज भी कई माता-पिता अपने बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखते हैं. लेकिन आज के आधुनिक दौर में माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम परंपरा से जुड़ा हुआ भी हो लेकिन सुनने में मॉडर्न भी लगे. अगर आप अपने बेटे के लिए ऐसा नाम खोज रहे हैं, तो हम आपको भगवान राम के कुछ ऐसे नाम के बारे में बताएंगे, जो आज के समय के हिसाब से ट्रेंडी व यूनिक लगे. इन नामों में संस्कृति की गहराई और मॉडर्न सोच का खूबसूरत मेल है. ऐसे में भगवान राम से प्रेरित ये मॉडर्न नाम आपके बेटे के व्यक्तित्व को एक खास पहचान दे सकते हैं. आइए जानते हैं आपके बेटे के लिए भगवान राम के मॉर्डन और यूनिक नेम के बारे में…
आज हम आपको मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के ऐसे नाम के बारे में बताएंगे, जो ना केवल आज के दौरान के हिसाब से होंगे बल्कि ईश्वर द्वारा प्रोटेक्टेड भी रहेंगे. भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने रावण का वध कर हिंदू धर्म में धर्म की स्थापना की थी. अगर आपके बच्चे में भी श्रीराम जैसे गुण हों तो कैसा रहेगा? जी हां, यह संभव है अगर आप अपने बच्चे का नाम श्रीराम के नाम पर रखें, क्योंकि नाम चुनना सिर्फ एक परंपरा, इच्छा या आशीर्वाद नहीं है बल्कि इससे कहीं बढ़कर है. तो आइए नीचे दिए गए नामों पर नजर डालते हैं.
यहां जानें 15 यूनिक और ट्रेंडिंग नाम अर्थ समेत
शाश्वत – कलात्मक, सुंदर और हर किसी के साथ चलने वाला.
अवदेश – अयोध्या के राजा
एकाक्ष – एकाग्रचित्त और संतुलित स्वभाव वाला.
रणवीर – बहादुर और निडर योद्धा.
भुवन – संपूर्ण ब्रह्मांड की तरह सबको समेटने वाला.
अनिक्रत – धर्मपरायण, समझदार और आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाला.
ऋत्विक – एक पुरोहित, पवित्र अनुष्ठान करने वाला.
चिन्मय – शुद्ध ज्ञान और आनंद का स्वरूप.
इवान – दयालु शासक, भगवान का उपहार.
वीराज – तेजस्वी, चमकदार और दीप्तिमान.
राघव – रघु वंश का वंशज; कुलीन वंश.
अथर्व – अगर आपके बेटे के नाम का अक्षर अ से हैं तो यह नाम बेहद शुभ, अर्थव मतलब वेदों का ज्ञान, जानकार
निमिश – भगवान राम के पूर्वज
समर्थ – सक्षम, मजबूत और कार्य में कुशल.
अवयुक्त – भगवान कृष्ण से भी जुड़ा हुआ, बुद्धिमान और अच्छी समझ वाला व्यक्ति.
About the Author
पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें