इस शहर में कृष्णा बर्गर के सामने बड़े-बड़े महारथी के बर्गर फेल, ठेले पर लगती है मेला जैसी भीड़, देखें वीडियो
Bihar Street Food Video: आज के समय में जब भी बर्गर की बात आती है बड़ी-बड़ी महारथी कंपनियों के बर्गर की होती है. कोई डोमिनोज जाता है तो कोई मैकडी लेकिन यदि आप स्वाद के शौकीन हैं तो एक बार बिहार के आरा शहर आइए.आरा के बाजार समिति के सामने मिलने वाला ‘कृष्णा बर्गर’ आज बड़े-बड़े ब्रांड्स को चुनौती दे रहा है. खास हींग, पनीर और 15 गुप्त मसालों से तैयार इस बर्गर की कीमत मात्र 30 रुपये है. हर दिन 3 से 4 घंटे में यहाँ 300 बर्गर बिक जाते हैं. यहां के कपिल कुमार लगभग 10 साल से बाजार समिति के सामने ठेला लगाकर बर्गर बेचते हैं. कपिल हर तरह के बर्गर बनाते हैं. इसकी कीमत महज 30 रुपये से शुरू हो जाती है. दुकान महज 3 से 4 घंटा के लिए खुलती है लेकिन इतने में ही 300 बर्गर की बिक्री हो जाती है. इस वीडियो में ये सब आप खुद ही देख लीजिए.
