chaturgrahi yog 2026 date 17 january 4 lucky zodiac sign career finance | Chaturgrahi Yog Zodiac Signs | 17 जनवरी से बन रहा चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशिवालों को होगा बंपर लाभ, करियर में उन्नति के संकेत, रहेगा भाग्य का साथ!
Last Updated:
Chaturgrahi Yog 2026: 17 जनवरी से मकर राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल की युति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है. चतुर्ग्रही योग मेष समेत 4 राशियों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों को बंपर लाभ होने की उम्मीद है. चतुर्ग्रही योग 3 फरवरी तक है. जानें मकर में चतुर्ग्रही योग का 4 राशिवालों पर शुभ प्रभाव.
17 जनवरी से मकर राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बनेगा, जिससे 4 राशियों को लाभ होगा.Chaturgrahi Yog 2026: 17 जनवरी 2026 से मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है. मकर राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बनने वाला है. 17 जनवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर बुध का मकर राशि में गोचर होगा, जो 3 फरवरी तक इसमें है. वहीं सूर्य मकर में 14 जनवरी को प्रवेश किए थे और 13 फरवरी तक मकर में विराजमान हैं. ऐसे ही 16 जनवरी को मकर में मंगल का प्रवेश 04:36 ए एम पर हुआ था और यह 23 फरवरी को 11:57 ए एम तक है, वहीं शुक्र का गोचर मकर में 13 जनवरी जनवरी को 04:02 ए एम पर हुआ था और यह 6 फरवरी तक है. ऐसे में मकर राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग 17 जनवरी से लेकर 3 फरवरी 2026 तक रहेगा. चतुर्ग्रही योग से 4 राशि के लोगों को बंपर लाभ होने वाला है, इन लोगों को करियर में उन्नति मिलेगी, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आइए जानते हैं मकर में चतुर्ग्रही योग से किन 4 राशिवालों पर शुभ प्रभाव होगा?
मकर में चतुर्ग्रही योग का 4 राशिवालों पर शुभ प्रभाव
मेष: मकर में चतुर्ग्रही योग बनने से मेष राशि के लोगों को लाभ होने की उम्मीद है. नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. करियर में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में बढ़ोत्तरी की संभावना है. जॉब करने वालों को नई नौकरी का कोई प्रस्ताव अच्छी जगह से मिल सकता है. जो लोग सरकारी जॉब करते हैं या सरकार से जुड़े काम करते हैं, उनको लाभ होने की संभावना है. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग बनेंगे.
वृभष: 17 जनवरी से बनने वाला चतुर्ग्रही योग वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा और सेहत इस समय ठीक रहेगी. इस समय में आपका विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. यह समय यात्रा का रहेगा और यह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. धार्मिक कार्यों जैसे पूजा पाठ में आपका मन लगेगा. इस समय में आप धार्मिक स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं.
कन्या: मकर में बनने वाला चतुर्ग्रही योग कन्या राशि के लोगों के लिए भी सकारात्मक फल देने वाला है. इन लोगों को धन लाभ होगा. नौकरी और बिजनेस के लिए यह समय शुभ है. आपके किए गए कार्य सफल होंगे. जो भी योजनाएं लागू करेंगे, उसके सकारात्मक फल देखने को मिल सकते हैं क्योंकि समय अनकूल रहेगा. आपके अटके हुए काम बनेंगे, लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. शिक्षा, वाद, विवाद के मामलों में भी आपको सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है.
मकर: आपकी ही राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव आपके जीवन पर होगा. 17 जनवरी से 3 फरवरी के बीच आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. करियर के लिए यह समय अच्छा कहा जा सकता है. बिजनेस और नौकरी में प्रगति के लिए नए मौके मिलेंगे. इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर होगा. सूर्य देव की कृपा से आपका मनोबल मजबूत रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें