ICC corrects mistake regarding Virat Kohli: आईसीसी ने विराट कोहली के रैंकिंग के दिनों में की गई गलती को सुधार लिया है.

Share to your loved once


Last Updated:

ICC corrects mistake: आईसीसी ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर की गई रैंकिंग में गलती को सुधार लिया है. हाल ही में विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान आईसीसी से दिन को गिनने में गलती हो गई, जिसके बाद उसे फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

आईसीसी ने किया था विराट कोहली को लेकर ब्लंडर, अब सुधारनी पड़ी गलतीविराट कोहली को लेकर आईसीसी ने सुधारी अपनी गलती

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार खेल के बाद टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे. लंबे समय बाद विराट कोहली की वनडे रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर वापसी हुई. इससे पहले विराट कोहली साल 2021 में पहले स्थान पर पहुंचे थे. उनके करियर की बात करें तो विराट कोहली पहली बार साल 2013 में रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया था. इसके बाद तो फिर अनगिनत बार विराट कोहली ने पहले स्थान का ताज पहना है, लेकिन इस बार उनके रैंकिंग को आईसीसी से एक चूक हो गई.

दरअसल, आईसीसी ने विराट कोहली के रैंकिंग में टॉप पर आने को लेकर दिनों की गितनी में गलती कर दी. विराट के लिए आईसीसी ने रैंकिंग को लेकर जो पोस्ट किया उसमें बताया गया कि यह भारतीय दिग्गज 825 दिन बाद टॉप पर पहुंचे हैं, लेकिन इसकी गिनती 1547 दिन है. ऐसे में अब आईसीसी ने विराट को लेकर की गई अपनी इस गलती में सुधार कर लिया है.

पहले वनडे में विराट ने बनाए थे 93 रन

टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली अपने विध्वंसक फॉर्म में हैं. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 93 रनों की दमदार पारी खेली थी. इसी पारी के बाद के बाद विराट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे. इससे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाई थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से विराट दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए दमदार शतक लगाया था.

लगातार 1257 दिन विराट रहे थे नंबर-1

विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग लगातार 1257 रन दिन तक टॉप रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. विराट ने ये उपलब्धि साल 2017 से 2021 के बीच किया था. इस मामले में विराट भारत के पहले और दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. आईसीसी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स ने सबसे ज्यादा 2306 दिनों तक नंबर एक पर रहकर रिकॉर्ड बनाया है और वह पहले स्थान पर हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

आईसीसी ने किया था विराट कोहली को लेकर ब्लंडर, अब सुधारनी पड़ी गलती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP