indore street food|indore famous street food| indore famous food|indore garadu recipe|garadu recipe at home

Share to your loved once


Indore Famous Street Food: इंदौर वैसे तो सालभर खाने-पीने और नमकीन के लिए जाना जाता है, लेकिन जैसे ही सर्दी दस्तक देती है, शहर की पहचान कुछ और ही बन जाती है. पोहा-जलेबी से हटकर इंदौरियों की पहली पसंद बन जाता है गराडू. यह रतालू की तरह दिखने वाला एक खास जमीकंद है, लेकिन जब इसमें इंदौर के देसी मसाले पड़ते हैं, तो इसका स्वाद बिल्कुल अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है.

हर नुक्कड़ पर गराडू, जैसे पानीपुरी
गराडू की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सर्दियों में इंदौर के हर चौराहे और नुक्कड़ पर गराडू के ठेले नजर आने लगते हैं. ठीक वैसे ही जैसे गर्मियों में पानीपुरी. बाहर से एकदम कुरकुरा, अंदर से मक्खन जैसा नरम और ऊपर से लाल मिर्च, जीरावन और अमचूर का तीखा तड़का यही गराडू को खास बनाता है.

एक बाइट… और पूरे शरीर में गर्मी
सर्दियों की ठंडी शाम में गराडू की एक बाइट लेते ही जब उसके अंदर से भाप निकलती है, तो मानो पूरे शरीर में गर्मी दौड़ जाती है. चटपटे मसाले और हल्की खटास मुंह का स्वाद ऐसा बदलती है कि मन पूरी तरह तृप्त हो जाता है. यही वजह है कि गराडू को सर्दियों का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक माना जाता है.

घर पर ऐसे बनाएं इंदौरी गराडू
इंदौर की मशहूर 56 दुकान पर सालों से गराडू बेचने वाले नेमा कुल्फी के प्रथम नेमा बताते हैं कि लोग इसे आमतौर पर बाहर गरमागरम खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है.

सबसे पहले गराडू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर कुकर में एक सीटी तक उबालें, ध्यान रहे ज्यादा नरम न हो. अब इन्हें सोयाबीन तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. जब अच्छे से क्रिस्पी हो जाए, तब इसमें जीरावन, गराडू मसाला डालें और ऊपर से नींबू निचोड़ दें. अच्छे से मिक्स करते ही तैयार है चटपटा इंदौरी गराडू.

सेहत और स्वाद दोनों में नंबर वन
गराडू की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह कड़कड़ाती ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है. यही वजह है कि सर्दियों में इसकी डिमांड और बढ़ जाती है. इंदौर में एक दोना गराडू 40 से 60 रुपये के बीच आसानी से मिल जाता है.

कहां होती है गराडू की खेती
गराडू की खेती मालवा अंचल में खास तौर पर रतलाम, उज्जैन और धार जिलों में होती है. इसे कई जगह YAM के नाम से भी जाना जाता है.

इंदौर आएं तो गराडू जरूर खाएं
अगर आप सर्दियों में इंदौर घूमने आ रहे हैं, तो 56 दुकान से लेकर राजवाड़ा तक कहीं भी गराडू मिल जाएगा. इंदौर की असली सर्दी का मजा लेना है, तो गराडू का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP