UP Weather Live: यूपी में आज भीषण ठंड, लखनऊ से लेकर नोएडा तक रहेगा भारी कोहरा, आने वाली है आफत, जानें अपडेट

Share to your loved once


उत्तर प्रदेश में फिर कोहरे की सफेद चादर तनी रहेगी. शुक्रवार (16 जनवरी) को मेरठ से लेकर गोरखपुर तक घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक यूपी में कोहरे का ये कहर यूं ही जारी रहेगा. इस बीच बारिश भी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. माना जा रहा है कि बारिश के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फिर मौसम में उतार चढ़ाव होगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

आज यहां दिखेगा घना कोहरा
पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सहारनपुर, मुज्जफरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, हापुड़, संभल, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में घना कोहरा नजर आएगा. इन जिलों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली , उन्नाव, कन्नौज, हरदोई, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, इटावा और हाथरस में भी 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा छाया रहेगा.

लखनऊ में आज और कल दिखेगा कोहरा
राजधानी लखनऊ में मौसम ने फिर यूटर्न लिया है. शुक्रवार (16 जनवरी) को लखनऊ की सुबह की शुरुआत कोहरे से होगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं शनिवार को भी लखनऊ में कोहरा छाया रहेगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

नोएडा-गाजियाबाद में भी कोहरा
दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज सुबह के समय कोहरा नजर सकता है. आज यहां न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. अगले 24 घंटे तक इसके कोई खास बदलाव के संकेत नहीं है. हालांकि 18 जनवरी को नोएडा में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. उधर गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है.

तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. जिससे तापमान में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा. बता दें कि यूपी में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे थोड़ा उछाल आएगा. उसके बाद इसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP