Wriddhiman Saha love story: टीम इंडिया के इस शर्मीले क्रिकेटर ने इंटरनेट फ्रेंड को बनाया हमसफर, फोटो देखते ही हो गए थे फिदा, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
Last Updated:
Wriddhiman Saha Love Story Romi Mitra: ऋद्धिमान साहा और उनकी पत्नी रोमी मित्रा की पहली मुलाकात सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ऑरकुट पर 2007 में हुई थी. साहा को रोमी फोटो में देखते ही पसंद आ गईं थीं. उन्होंने तुरंत रोमी तो रिक्वेस्ट भेज दी, जिसके बाद दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचा ली.
क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा ने रोमी मित्रा की लव स्टोरी.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे क्रिकेटर्स रहे, जो अपने खेल के साथ-साथ शांत स्वाभाव को लेकर सुर्खियों में रहे. इनमें से कई क्रिकेटर्स की सादगी और शर्मीले व्यहवहार के चलते निजी जीवन की जानकारी भी काफी सीमति रही, खासकर उनकी लव स्टोरी. आज हम एक ऐसे ही क्रिकेटर की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने इंटरनेट फ्रेंड को हमसफर बनाया. मैदान पर अपने शांत और शर्मीले व्हवहार वाला यह क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा हैं. शायद बहुत कम लोग उनकी और रोमी मित्रा की लव स्टोरी जानते हैं.
कैसे हुई पहली मुलाकात?
ऋद्धिमान साहा की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी है, जिसमें सोशल मीडिया का शुरुआती दौर, एक लंबी खामोशी और फिर ‘हैप्पी एंडिंग’ सब कुछ शामिल है. कहानी शुरू हुई साल 2007 में. यह वो दौर था जब फेसबुक नहीं, बल्कि Orkut (ऑर्कुट) का जलवा था. बंगाल के उभरते हुए विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने ऑर्कुट पर देबार्ती दास (रोमी) की प्रोफाइल देखी. साहा को पहली नजर में ही रोमी पसंद आ गईं और उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी. रोमी को क्रिकेट में जरा भर भी दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली. यहीं से शुरू हुआ मैसेज और चैटिंग का सिलसिला.
View this post on Instagram