Naveen Ul Haq Afghanistan Cricket Team T20 World Cup: जिस प्लेयर के चलते हुई थी विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई, अब वही टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

Share to your loved once


Last Updated:

Naveen Ul Haq T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज और कभी आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा रहे नवीन-उल-हक इंजरी के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज और फिर टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं. नवीन ने दिसंबर 2024 के बाद से अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है और इस महीने के अंत में उनकी सर्जरी होने की संभावना है.

जिस प्लेयर के चलते हुई थी कोहली-गंभीर की लड़ाई, अब वही T-20 वर्ल्ड कप से बाहरआईपीएल में नवीन उल हक के चलते विराट-गंभीर का विवाद

नई दिल्ली: याद कीजिए आईपीएल 2023, जब मैदान पर विराट कोहली और गौतम गंभीर की जमकर लड़ाई हो रही थी. अपने टीवी स्क्रीन पर जिसने भी उस दुनिया को देखा हैरान रह गया. विराट कोहली आरसीबी के स्टार बल्लेबाज थे और गौतम गंभीर लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर हुआ करते थे. इस पूरे विवाद के केंद्र में थे अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक जो तब लखनऊ का हिस्सा थे. लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि गौतम गंभीर भी बीच में कूद गए थे. अब खबर आई है कि वही नवीन-उल-हक इंजरी के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ अफगानिस्तान की तीन मैच की टी-20 सीरीज और आगामी टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. अफगानिस्तान ने अभी तक उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं किया है.

कौन होगा नवीन-उल-हक का रिप्लेसमेंट?
भले ही अफगानिस्तान ने अब तक नवीन-उल-हक के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया हो, लेकिन मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर, बल्लेबाज एजाज अहमदजई और तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी को टी-20 विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है.

किस चोट के चलते बाहर हुए नवीन-उल-हक?
नवीन अपनी किस चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं लग पाई है, उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2024 में अफगानिस्तान के लिए खेला था. इसके बाद उन्होंने 2025 में एसए20 और फिर अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में भाग लिया, लेकिन कंधे की चोट के कारण एशिया कप 2025 से बाहर हो गए थे. उन्होंने पिछले साल आईएलटी20 में वापसी की और एमआई एमिरेट्स (एमआईई) के लिए खेले, जो उनके आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच थे.

राशिद ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए छोड़ा SA20
दूसरी ओर राशिद खान ने SA20 2026 में MI केपटाउन को छोड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान की कप्तानी करने का फैसला किया है. ऐसे में कायरन पोलार्ड टूर्नामेंट के बचे मैचेज में उनकी जगह लेंगे. मौजूदा चैंपियन MI केपटाउन आठ मैच में सिर्फ दो जीत और पांच हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है. मुजीब उर रहमान भी पार्ल रॉयल्स छोड़ चुके हैं.

अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.

रिजर्व: अल्लाह गजनफर, इजाज अहमदजई और जियाउर रहमान शरीफी

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

जिस प्लेयर के चलते हुई थी कोहली-गंभीर की लड़ाई, अब वही T-20 वर्ल्ड कप से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP