एफपीओ की मदद से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, घर बैठे हो रही 5-6 हजार की कमाई

Share to your loved once


Last Updated:

वसंत एफपीओ से जुड़ी सुमन ने बताया कि इस समूह ने आर्थिक रुप से कमजोर और सामाजिक बंधनों में बंधी महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है. इस एफपीओ में लगभग 700 महिलाएं जुड़ी हुई हैं.

एफपीओ

झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई ने पूरी दुनिया को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया था. आज भी झांसी की महिलाएं आत्मनिर्भता और सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही हैं. ऐसा ही एक उदाहरण है वसंत एफपीओ.

एफपीओ

इस एफपीओ की मदद से ना सिर्फ महिलाओं को रोजगार मिला है, बल्कि वह स्वावलंबी भी बनी हैं. झांसी के बबीना ब्लॉक में शुरु हुए इस एफपीओ में मसाला तैयार करने और उसे बेचने का काम किया जाता है.

एफपीओ

वसंत एफपीओ से जुड़ी सुमन ने बताया कि इस समूह ने आर्थिक रुप से कमजोर और सामाजिक बंधनों में बंधी महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है. इस एफपीओ में लगभग 700 महिलाएं जुड़ी हुई हैं. यह महिलाएं अलग अलग किसानों से साबुत मसाला खरीदती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एफपीओ

खरीदने के बाद एफपीओ के सेंटर पर मसाले को पीसा जाता है. यहीं उसकी पैकेजिंग भी की जाती है. 30 गांव तक इन मसालों की सप्लाई की जाती है. कई गांव में महिलाओं ने खुद दुकान शुरु कर दी है. सुमन बताती हैं कि एफपीओ का सामान ललितपुर महोबा और चित्रकूट जैसे जिलों में भी जाता है. हर महिला 5 से 6 हजार रुपए तक कमा रही है.

एफपीओ

सुमन बताती हैं कि हम इस एफपीओ को और अधिक विकसित करके 1 हजार से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इस एफपीओ से कई दिव्यांग और विधवा महिलाओं को भी सशक्त बनाने का काम किया है. जो महिलाएं पहले अपने घर से बाहर नहीं निकलती थीं, आज उनके पूरे गांव में सम्मान होता है और लोग उन्हें एक आदर्श के तौर पर देखते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

एफपीओ की मदद से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, घर बैठे हो रही 5-6 हजार की कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP