India Open: ऊपर से बीट टपका रहे थे कबूतर, नीचे चल रहा था क्वार्टर फाइनल मैच, इंडिया ओपन ने फिर कटाई देश की नाक

Share to your loved once


Last Updated:

India Open Match stopped due to bird poop: पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू के खिलाफ एच एस प्रणय का मैच पहली बार तब रोका गया जब भारतीय खिलाड़ी पहले गेम में 16-14 से आगे थे. निर्णायक गेम की शुरुआत में फिर से मैच रोका गया, जब प्रणय 1-0 से आगे थे. दोनों बार टूर्नामेंट के अधिकारी कोर्ट एक (मुख्य टीवी कोर्ट) को साफ करने आए.

इंडिया ओपन में फिर बवाल, ऊपर से बीट टपका रहे थे कबूतर, नीचे चल रहा था मैचपक्षी की बीट के चलते रुका बैडमिंटन मैच

नई दिल्ली. इंडिया ओपन सुपर 750 में आयोजन से जुड़ी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और गुरुवार को एच एस प्रणय और सिंगापुर के लोह कीन यू के बीच पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में ‘पक्षी की बीट’ की वजह से दो बार मैच रोकना पड़ा. इसके चलते एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर भारत को शर्मसार होना पड़ा है. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी अजीब रुकावटें देखने को मिलीं. पहले से ही टूर्नामेंट की खेल परिस्थितियों, खराब हवा, ज्यादा ठंड और इस हफ्ते की शुरुआत में स्टैंड में बंदर दिखने की शिकायतों के कारण जांच चल रही है.

पूर्व विश्व चैंपियन लोह के खिलाफ प्रणय का मैच पहली बार तब रोका गया जब भारतीय खिलाड़ी पहले गेम में 16-14 से आगे थे. निर्णायक गेम की शुरुआत में फिर से मैच रोका गया, जब प्रणय 1-0 से आगे थे. दोनों बार टूर्नामेंट के अधिकारी कोर्ट एक (मुख्य टीवी कोर्ट) को साफ करने आए. ऐसा लग रहा था कि छत से पक्षी की बीट गिरी थी. प्रणय ने 21-18, 19-21, 14-21 से हारने के बाद कहा, ‘यह पक्षी की बीट थी जिससे खेल रुक गया.’

पक्षी की बीट के चलते रुका बैडमिंटन मैच

लोह ने रुकावटों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन प्रदूषण को एक बड़ी समस्या बताया. उन्होंने कहा, ‘हर किसी की स्टैमिना दो स्तर नीचे चली गई है. मौसम अच्छा नहीं है. मेरी तबीयत काफी खराब हो गई है. मैं ठीक से सांस नहीं ले पा रहा हूं. जब भी हो सके मैं मास्क पहनता हूं. मैं जितना हो सके अंदर ही रहता हूं, बस यही कर सकता हूं.’ शुरुआत में इन रुकावटों से दर्शक और कमेंटेटर हैरान रह गए क्योंकि चेयर अंपायर ने अचानक हाथ उठाकर खेल रोक दिया. अधिकारियों ने जल्दी से प्रभावित जगह को साफ करने के लिए टिशू और वाइप्स का इस्तेमाल किया.

ब्रेक के दौरान जब प्रणय तौलिया लेने गए तो लोह को नेट के पास जाने से पहले छत की तरफ देखते हुए देखा गया. दूसरी रुकावट निर्णायक गेम शुरू होते ही आई, जिसके बाद खेल फिर से शुरू होने से पहले थोड़ी देर सफाई करनी पड़ी. पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार स्टैंड से मैच देख रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह चिड़िया की बीट थी या नहीं, रुकावट सिर्फ 30-40 सेकेंड के लिए थी. उन्होंने फर्श साफ किया. मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ी चिंता की बात है. मैंने अब तक अंदर कोई चिड़िया नहीं देखी है, यह छोटी सी बात है.’ उन्होंने कहा, ‘चीन को छोड़कर, टूर्नामेंट के 90 प्रतिशत स्थल की हालत बहुत खराब है.’ लेकिन उन्होंने कहा कि सफाई में सुधार किया जा सकता है.

स्टैंड में बैठा दिखा था बंदर
उन्होंने कहा, ‘एक बात यह है कि हम इतने बड़े टूर्नामेंट आयोजित करते हैं तो हमारे पास अच्छी टॉयलेट सुविधाएं क्यों नहीं हो सकतीं? स्टेडियम का रखरखाव बहुत जरूरी है. यह भारतीय बैडमिंटन संघ या आयोजकों का काम नहीं है?’ यह घटना टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की लगातार शिकायतों के बाद हुई है. मंगलवार को डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट ने खराब परिस्थितियों को लेकर नाराजगी जताई थी जबकि उनके देश के एंडर्स एंटोनसेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में ज्यादा प्रदूषण का हवाला देते हुए लगातार तीसरे साल टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया. बुधवार को आयोजकों को तब और शर्मिंदगी हुई जब टूर्नामेंट के दौरान स्टैंड में एक बंदर दिख गया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homesports

इंडिया ओपन में फिर बवाल, ऊपर से बीट टपका रहे थे कबूतर, नीचे चल रहा था मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP