IND U19 vs USA U19: भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज, अमेरिका को 6 विकेट से दी मात, वैभव सूर्यवंशी नहीं ये खिलाड़ी बना हीरो

Share to your loved once


Last Updated:

IND U19 vs USA U19 Highlights: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का जीत से आगाज किया है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में यूएसए को छह विकेट से शिकस्त दी. भारत की इस जीत के हीरो रहे हेनिल पटेल, जिन्होंने पांच विकेट लेकर अमेरिका की पारी को 107 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद अभिज्ञान कुंडू के नाबाद 42 रन से भारत ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर 99 रन बनाए और मैच जीत लिया. बारिश के खलल के चलते भारत को 37 ओवर में 97 रन का संशोधित टारगेट मिला था.

भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज, अमेरिका को 6 विकेट से दी मातभारत ने अमेरिका को छह विकेट से हराया.

नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शुरुआत जीत के साथ हुई है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में यूएसए को छह विकेट से हरा दिया. भारत की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज हेनिल पटेल, जिन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी से यूएसए की पारी को 107 रन पर ढेर कर दिया, जिससे भारतीय टीम को एक मामूली सा लक्ष्य मिला. हेनिल ने पांच विकेट झटके. उन्हें इस कमाल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि, दूसरी पारी में दो बार बारिश ने खलल डाला. दूसरी बार जब खेल रुका तो ओवरों में कटौती हुई और भारत को 37 ओवर में 96 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. भारत ने यह लक्ष्य 17.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर हासिल किया. वैभव सूर्यवंशी से तूफानी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया. सिर्फ दो रन बनाकर वह बोल्ड हो गए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज, अमेरिका को 6 विकेट से दी मात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP