Magh Mela 2026 Live: मकर संक्रांति पर संगम तट पर 1.5 करोड़ भक्तों का रेला, करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा में ATS और AI तकनीक तैनात

Share to your loved once


Last Updated:

Magh Mela 2026 Live News: प्रयागराज माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम तट पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था, हठयोगी बाबाओं की साधना और मेले की पूरी रिपोर्ट पढ़ें

Live: संगम तट पर 1.5 करोड़ भक्तों का रेला, करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Magh Mela 2026 Live: संगम की रेती पर आस्था का महाकुंभ उमड़ पड़ा है. कड़ाके की ठंड और कोहरे की चादर को चीरते हुए लाखों श्रद्धालु ‘हर-हर गंगे’ के उद्घोष के साथ त्रिवेणी की पवित्र धाराओं में मकर संक्रांति का पुण्य स्नान कर रहे हैं. प्रशासन का अनुमान है कि आज संगम तट पर 1.5 से 2 करोड़ भक्त डुबकी लगाएंगे. सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर एटीएस कमांडो और एआई कैमरों की नजर है, तो वहीं कल्पवासियों की साधना और हठयोगियों का तप इस मेले को अलौकिक बना रहा है. मकर संक्रांति के इस महापर्व पर श्रद्धा, शक्ति और सुरक्षा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट…

January 15, 202607:42 IST

Magh Mela 2026 Live News: हाईटेक सुरक्षा और अभूतपूर्व इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सरकार ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. मेला क्षेत्र को 800 हेक्टेयर और 7 सेक्टरों में बांटा गया है. साथ ही, स्नान घाटों की लंबाई बढ़ाकर 12,100 फीट की गई है. वहीं, 160 किमी चकर्ड प्लेटें, 242 किमी पेयजल लाइन, 25 हजार शौचालय और 8 हजार डस्टबिन लगाए गए हैं. 25 अस्थाई विद्युत सब-स्टेशन और सिंचाई विभाग द्वारा 10 हजार क्यूसेक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. दो 20-बेड वाले अस्पताल, 12 प्राथमिक केंद्र और 50 एम्बुलेंस तैनात हैं.

January 15, 202607:39 IST

Magh Mela 2026 Live Updates: मकर संक्रांति पर आस्था का सैलाब, करोड़ों की भीड़

संगम की रेती पर सजे माघ मेले के दूसरे बड़े स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का महाकुंभ उमड़ पड़ा है. भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. मेला प्रशासन के अनुसार, आज संगम में 1.5 से 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है. इससे पहले बुधवार को एकादशी के पर्व पर 85 लाख और पौष पूर्णिमा (3 जनवरी) को 31 लाख लोग स्नान कर चुके है.

homeuttar-pradesh

Live: संगम तट पर 1.5 करोड़ भक्तों का रेला, करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP