Aaj Ka Mausam Live | Today Weather News- कोहरे के बीच अब बारिश का टॉर्चर! दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों के लिए IMD की नई चेतावनी, 16 से बदलेगा मौसम
Aaj Ka Mausam Live: उत्तर भारत की सर्दी इस समय लोगों की परीक्षा ले रही है. 15 जनवरी को हालात ऐसे रहे कि सुबह घर से निकलना किसी जोखिम से कम नहीं था. घना से बेहद घना कोहरा, हड्डियां कंपा देने वाली ठंड और ऊपर से कोल्ड वेव इन तीनों ने मिलकर आम लोगों के जनजीवन को ठप्प दिया. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा तक विजिबिलिटी कई जगह शून्य से 50 मीटर के बीच सिमटी रही. ट्रेनें लेट हुईं, फ्लाइट्स रुकीं और सड़क पर गाड़ियां रेंगती दिखीं. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 16 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और कोहरे के साथ अब हल्की बारिश भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.
एक तरफ उत्तर भारत गंभीर और सीवियर कोल्ड वेव की चपेट में है, तो दूसरी ओर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री से मौसम में नया मोड़ आने वाला है. IMD और स्काइमेट दोनों का कहना है कि 15 से 16 जनवरी तक ठंड अपने चरम पर रहेगी. लेकिन 16 जनवरी के बाद बादल हल्की बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की शुरुआत होगी. इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी तो होगी लेकिन सुबह-शाम कोहरा और नमी लोगों को चैन नहीं लेने देगी. यानी ठंड से राहत की उम्मीद के बीच बारिश का नया टॉर्चर तैयार है.
उत्तर भारत पर क्यों भारी पड़ रही है यह सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में तापमान पहाड़ी राज्यों जैसा महसूस हो रहा है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. कई शहरों में पारा 3 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. IMD के अनुसार यह स्थिति कोल्ड वेव से सीवियर कोल्ड वेव की श्रेणी में आती है जहां शरीर पर ठंड का असर ज्यादा तेज पड़ता है.
16 जनवरी से एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा. (फोटो PTI)
दिल्ली-NCR: ठंड, कोहरा और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैल
उत्तर प्रदेश और बिहार: सर्दी का पीक पीरियड
दिल्ली में 18 से 19 जनवरी को हल्की बारिश या छींटे पड़ सकते हैं जिससे सुबह की ठंड और बढ़ेगी. (फोटो PTI)
IMD की नई चेतावनी: किन राज्यों पर असर
- IMD ने साफ किया है कि 15 जनवरी तक कई राज्यों में कोल्ड वेव और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी.
- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घने कोहरे की मार.
- राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोल्ड वेव के साथ कोहरा.
- झारखंड और ओडिशा में आइसोलेटेड पॉकेट्स में ठंड का असर.
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड.
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से क्या बदलेगा?
16 जनवरी से एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा. इसके चलते हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश संभव है. इससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी लेकिन नमी बढ़ने से कोहरा जल्दी खत्म नहीं होगा. स्काइमेट के अनुसार कुछ इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की संभावना भी बनी हुई है.
स्वास्थ्य पर असर और सावधानी
इस भीषण ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों पर पड़ रहा है. डॉक्टरों की सलाह है कि सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और गरम पेय का सेवन करें. कोहरे में ड्राइव करते समय खास सतर्कता जरूरी है.
आगे के दिनों का मौसम: क्या करें, क्या न करें?
- सुबह और देर रात गैर-जरूरी यात्रा टालें.
- कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें.
- बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवा से बचाएं.
- बारिश की संभावना को देखते हुए छाता और गर्म कपड़े साथ रखें.