IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच की टिकट बिक्री शुरू होते ही ड्रामा, क्रैश हुई वेबसाइट

Share to your loved once


Last Updated:

IND Vs PAK T20 World Cup Ticket Booking: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत–पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए जैसे ही ऑनलइन टिकटों की बिक्री शुरू हुई, आधिकारिक वेबसाइट ‘BookMyShow’ क्रैश हो गई. फैंस के भारी संख्या में लॉगिन करने के चलते फैंस को इस दिक्कत का सामना करना पड़ा.

भारत-पाक T20 वर्ल्ड कप मैच की टिकट बिक्री शुरू होते ही ड्रामा, वेबसाइट क्रैशभारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच की टिकट बिक्री शुरू होते ही वेबसाइट क्रैश.

नई दिल्ली. भारत–पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुरू होते ही बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट ‘BookMyShow’ क्रैश हो गई. पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की दूसरे चरण की बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर भारी मांग उमड़ पड़ी. इस चरण में भारत–पाकिस्तान मुकाबले के टिकट शामिल किए गए थे, जिसके चलते वेबसाइट पर ट्रैफिक अचानक बहुत बढ़ गया. भारत और पाकिस्तान के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा.

दरअसल, हुआ यूं कि टिकटों की बिक्री शुरू होते ही एक साथ बड़ी संख्या में लोग लॉगिन करने लगे. भारी संख्या में टिकट खरीदने की कोशिशों के कारण वेबसाइट के सर्वर दबाव नहीं झेल पाए और ठप हो गए. PTI को सूत्र ने बताया, ‘कई उपयोगकर्ताओं ने लेनदेन विफल होने और लंबे समय तक इंतजार की शिकायत की. एक साथ आने वाली अत्यधिक रिक्वेस्ट्स की वजह से सर्वर क्रैश हो गए.’

भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच की टिकट बिक्री शुरू होते ही वेबसाइट क्रैश.

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया है भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है. चाहे मुकाबला दुनिया के किसी भी कोने में हो फैंस देखने के लिए उत्सुक रहते हैं. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की दिक्कत हुई है, पहले भी भारत और पाकिस्तान के मैचों की टिकट बुकिंग के समय कई बार वेबसाइट क्रैश हुई हैं.

कहां होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ करेगा. वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट का पहला मैच कोलंबो में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद भारत 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा. फैंस को इंतजार है हाई-वोल्टेज क्लैश भारत बानम पाकिस्तान का, जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

भारत अपने ग्रुप मैचों का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा. पाकिस्तान नीदरलैंड्स के बाद 10 फरवरी को अमेरिका से खेलेगा, फिर भारत से मुकाबले के बाद ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा. पाकिस्तान के सभी ग्रुप मैच कोलंबो में सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब और आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

भारत-पाक T20 वर्ल्ड कप मैच की टिकट बिक्री शुरू होते ही ड्रामा, वेबसाइट क्रैश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP