यूपी पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक केस में दाखिल हुई सप्लीमेंट्री चार्जशीट, इन आरोपियों के हैं नाम
Last Updated:
यूपी पुलिस कांस्टेबल और आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले में ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. ईडी इस मामले के मुख्य आरोपी रवि अत्री ,सुभाष प्रकाश समेत सात आरोपियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
यूपी पुलिस पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट.लखनऊः यूपी पुलिस कांस्टेबल और आरओ/एआरओ पेपर लीक मामले में ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की. ईडी इस मामले के मुख्य आरोपी रवि अत्री ,सुभाष प्रकाश समेत सात आरोपियों के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. ईडी रवि अत्री और सुभाष प्रकाश से कस्टडी डिमांड में पूछताछ भी कर चुकी है. इस मामले से जुड़े आरोपियों की एक करोड़ दो लाख रुपए की संपत्तियों को ईडी अटैच कर चुकी है. मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज समेत अन्य जिलों में दर्ज पेपर लीक की एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.
2024 में लीक हुआ था दो पेपर
साल 2024 में 17, 18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. 11 फरवरी 2024 को आरओ, एआरओ भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. दोनों ही भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ था. जिसके बाद सरकार ने दोनों भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया था.
किन-किन के खिलाफ दाखिल हुई सप्लीमेंट्री चार्जशीट
आरोपी राजीव नयन मिश्रा, अंकित शेखर, शुभम मंडल, मनीष शर्मा उर्फ मोनू, बिट्टू सिंह, बहादुर,श्यामवीर सिंह, गौरव कुमार उर्फ गौरव, सुनील रघुवंशी, विशाल दुबे, विवेक उपाध्याय, अमरजीत शर्मा, कामेश्वर नाथ, अमित सिंह, शरद सिंह, अरुण सिंह, नवीन सिंह, पुनीत सिंह और आयुष पांडे के खिलाफ दाखिल हुई सप्लीमेंट्री चार्जशीट.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें