WPL 2026 UP Warriorz vs Delhi Capitals: दिल्ली ने टॉस जीतकर यूपी के खिलाफ चुनी गेंदबाजी
Last Updated:
WPL 2026 UP Warriorz vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में हैं. अब तक दो मैच खेल चुकी दिल्ली और यूपी को दोनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.
दिल्ली की टीम ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लियानई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज की टीम का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद टीम वापसी करने को बेकरार है. वहीं यूपी की तरह दो लगातार हार झेल चुकी दिल्ली भी पहली जीत के इंतजार में है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
दिल्ली कैपिटल्स इलेवन:
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मरिजान कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरनी, नंदनी शर्मा
यूपी वॉरियर्ज इलेवन:
किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभाना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़