चीन का तो बाल भी बांका नहीं कर पाए ट्रंप! जितना सामान दुनिया से खरीदा उससे 108 लाख करोड़ रुपये ज्यादा बेच डाला
Last Updated:
China Trade Surplus : अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध और टैरिफ की मार झेलने के बावजूद चीन ने अपने निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है. साल 2025 में उसका ट्रेड सरप्लस करीब 1,200 अरब डॉलर रहा है.
चीन का ट्रेड सरप्लस 2025 में 20 फीसदी बढ़ा है.नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल सत्ता संभालने के बाद से ही सबसे ज्यादा नुकसान भारत और चीन को पहुंचाने की कोशिश की. उन्होंने चीन पर 100 फीसदी से ज्यादा का टैरिफ लगाने की धमकी तक दे डाली, लेकिन शी जिनपिंग ने अमेरिका की नस दबाई तो कदम पीछे खींच लिए. फिर भी उसे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे रहे. अब जबकि साल 2025 खत्म हो गया और चीन ने अपने कारोबार के आंकड़े जारी कर दिए हैं, तो उसे देखकर अमेरिका के तो होश ही उड़ जाएंगे. चीन ने बीते साल दुनिया से जितना सामान खरीदा, उससे 108 लाख करोड़ रुपये ज्यादा का सामान बेच डाला.
चाइनीज सीमा शुल्क के आंकड़े बताते हैं कि चीन का व्यापार अधिशेष यानी ट्रेड सरप्लस साल 2025 में इससे एक साल पहले के आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 1,200 अरब अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. भारतीय रुपये में यह आंकड़ा करीब 108 लाख करोड़ से भी ज्यादा बनता है. देश के निर्यात में दिसंबर में आई तेजी इसकी प्रमुख वजह रही. चीन की सरकार ने बुधवार को आंकड़े जारी कर बताया कि उसने साल 2025 में कितना सामान दुनिया से मंगाया कितना बेचा.
कितना है चीन का आयात और निर्यात
सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ा. इसमें 3,770 अरब डॉलर का निर्यात और 2,580 अरब डॉलर का आयात शामिल है. इससे पहले साल 2024 में चीन का ट्रेड सरप्लस 992 अरब डॉलर रहा था. चीन का निर्यात दिसंबर में सालाना आधार पर 6.6 फीसदी बढ़ा जो अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से बेहतर और नवंबर में दर्ज 5.9 फीसदी की वार्षिक वृद्धि से अधिक है. दिसंबर में आयात सालाना आधार पर 5.7 फीसदी बढ़ा जबकि नवंबर में यह वृद्धि दर 1.9 फीसदी रही थी.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें