Mirzapur News: अब कैंसर के मरीजों को नहीं होना पड़ेगा परेशान, बनेगा 10 बेड का कैंसर केयर यूनिट, ये होगी सुविधाएं
Last Updated:
Mirzapur News: मिर्जापुर में स्थित मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया जाएगा. 10 बेड के वार्ड में कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमो चढ़ाने आदि की सुविधा मिल सकेगी. सेंटर बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है. जल्द ही यह मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगा. मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंडलीय अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर बनाया जाएगा. इसमें मरीजों को कीमो चढ़ाने आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी. कैंसर के डॉक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व उनका इलाज किया जाएगा. इससे अचानक से आने वाले मरीजों का ट्रीटमेंट हो सकेगा.
मिर्जापुर: अगर आप कैंसर जैसी बीमारी से परेशान है और इलाज के लिए वाराणसी या प्रयागराज जाना पड़ता है तो यह खबर आपके लिए हैं. मिर्जापुर जिले के मण्डलीय अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए 10 बेड का डे केयर कैंसर यूनिट बनाया जाएगा. इस वार्ड में कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमो चढ़ाने आदि की सुविधा मिल सकेगी. मण्डलीय अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. जल्द ही तैयारी पूर्ण करके मरीजों के लिए सुविधा शुरू किया जाएगा. मंडलीय अस्पताल में सुविधा शुरू होने के बाद सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के मरीजों को फायदा मिलेगा. उन्हें इलाज के बाद उपचार के लिए इधर से उधर भटकना नहीं पड़ेगा.
मिर्जापुर में स्थित मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया जाएगा. 10 बेड के वार्ड में कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमो चढ़ाने आदि की सुविधा मिल सकेगी. सेंटर बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है. जल्द ही यह मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएगा. मंडलीय अस्पताल में अभीतक कैंसर की ओपीडी और स्क्रीनिंग की सुविधा थी. अब डे केयर कैंसर यूनिट भी बनाया जा रहा है, जिसमें सुबह कीमो चढ़ाया जाएगा और शाम को घर जाने के लिए छोड़ दिया जाएगा. यहां पर तैनात स्टॉप को ट्रेनिंग दी जाएगी.
अभी है 200 कैंसर के मरीज
मिर्जापुर जिले में अभी 200 कैंसर के मरीज है, जो अलग-अलग जनपदों में इलाज चल रहा है. कुछ का इलाज वाराणसी और कुछ मरीजों का उपचार प्रयागराज में हो रहा है. कैंसर की ओपीडी में 20 संदिग्ध मरीज आते हैं. यहीं पर सुविधा शुरू होने के बाद ट्रीटमेंट आसानी से हो जाएगा. इसका फायदा पड़ोसी जनपद सोनभद्र व भदोही जिले को मिलेगा. कैंसर के विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार के देख-रेख में इलाज चलेगा.
हो सकेगा इलाज
मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंडलीय अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर बनाया जाएगा. इसमें मरीजों को कीमो चढ़ाने आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी. कैंसर के डॉक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व उनका इलाज किया जाएगा. इससे अचानक से आने वाले मरीजों का ट्रीटमेंट हो सकेगा.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें