अबतक नहीं बनाया तो अब बना लीजिए, बस 5 मिनट में तैयार होगी गुड़ की ये लाई, शरीर को देगी गर्माहट! – Madhya Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bagelkhand Special Gud Chana Ladoo: बघेलखंड की पारंपरिक गुड़ की लाई एक बार फिर सर्दियों में लोगों की पसंद बन रही है. भुने हुए फूटे और गुड़ से बनी यह देसी मिठास सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है. पोषण से भरपूर यह नाश्ता ठंड में ऊर्जा, गर्माहट और मजबूती देने का काम करता है.

शिवांक द्विविद, सतना: सर्दियों का मौसम आते ही बघेलखंड की रसोई से जुड़ी कई पारंपरिक रेसिपियां फिर से लोगों की थाली में जगह बनाने लगती हैं. इन्हीं में से एक है गुड़ और फूटे से बनने वाली गुड़ की लाई जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. खास बात यह है कि इस पारंपरिक देसी नाश्ते को तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता. महज 5 मिनट में बनने वाली यह लाई सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ तुरंत ऊर्जा भी देती है. यही वजह है कि त्योहारों और ठंड के दिनों में बघेलखंडी घरों में इसे खास तौर पर बनाया जाता रहा है और अब एक बार फिर यह रेसिपी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है.

बघेलखंड की यह पारंपरिक मिठाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसमें छिपे पोषक तत्व इसे एक तरह का देसी सुपरफूड भी बनाते हैं. लोकल 18 से बातचीत में स्थानीय निवासी उर्मिला मिश्रा बताती हैं कि गुड़ और फूटे की लाई बघेलखंड का एवरग्रीन मीठा नाश्ता है. पहले के समय में यह हर घर में सर्दियों के मौसम में जरूर बनती थी क्योंकि इसे बनाना आसान है और यह लंबे समय तक शरीर में गर्माहट बनाए रखती है.

5 मिनट में ऐसे बनती है गुड़ और फूटे की लाई

गुड़ की लाई बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही लें. इसमें थोड़ा सा घी और गुड़ डालें. फिर गुड़ को पिघलाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें. जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें झाग आने लगे तो चाशनी की जांच करें. इसके लिए एक कटोरी ठंडे पानी में गुड़ की एक बूंद डालें. अगर वह सख्त होकर टप की आवाज के साथ टूट जाए तो समझिए चाशनी तैयार है. अब गैस बंद कर दें और तुरंत भुने हुए चने यानी फूटे कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर चने पर गुड़ की परत चढ़ जाए. इसके बाद हाथों में हल्का सा पानी या घी लगाकर मिक्सचर को थोड़ी गर्म स्टेट में ही छोटे-छोटे लड्डुओं का आकार दे दें.

सेहत के लिए क्यों खास है गुड़ की लाई

सर्दियों में गुड़ और फूटे की लाई का सेवन शरीर को अंदर से गर्माहट देता है क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म मानी जाती है. यह ठंड में शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है. फूटे में मौजूद प्रोटीन, जिंक और फाइबर तथा गुड़ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं जिससे सर्दी-खांसी और मौसमी संक्रमण से बचाव होता है.

इसके अलावा गुड़ और फूटे दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में सहायक हैं. फाइबर से भरपूर भुने हुए चने और गुड़ पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं जिससे कब्ज और गैस की समस्या कम होती है. चने में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करते हैं वहीं गुड़ के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और अकड़न में राहत देते हैं. सिर्फ इसीलिए गुड़ की लाई स्वाद के साथ सेहत का ऐसा मेल है जो सर्दियों में हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

बस 5 मिनट में तैयार होगी गुड़ की ये लाई, शरीर को देगी गर्माहट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP