पत्नी पहुंची कोर्ट, बोली- साहब मेरा पति औरत है, पति ने कहा- झूठ है यह सर

Share to your loved once


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

पीड़ित पत्नी के मुताबिक उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं. उसकी दो बेटियां भी हैं. पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति दिल्ली में एक अच्छी कंपनी में बड़े पद है. करीब दो साल पहले दिल्ली जाकर उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया.

पत्नी पहुंची कोर्ट, बोली- साहब मेरा पति औरत है, पति ने कहा- झूठ है यह सर(सांकेतिक तस्वीर)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बच्चों के पिता ने चोरी-छिपे अपना जेंडर चेंज करा लिया और पुरुष से औरत बन गया. शादी के करीब सात साल बाद जब पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अचंभित रह गई. फिर पत्नी सीधा कोर्ट पहुंच गई, पत्नी ने इसे धोखा बताया है और पति से हर्जाने की मांग की है.

दिल्ली में रहकर कराया लिंग परिवर्तन
यह पूरा मामसा बांसगांव थाना क्षेत्र का है. पीड़ित पत्नी के मुताबिक उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं. उसकी दो बेटियां भी हैं. पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति दिल्ली में एक अच्छी कंपनी में बड़े पद है. करीब दो साल पहले दिल्ली जाकर उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. लेकिन उसने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी. हाल ही में जब पत्नी को पति के मेडिकल डॉक्यूमेंट्स मिले तो पता चला कि उसका पति अब औरत बन गया है.

पत्नी ने कहा- वह अपने दोस्तों के साथ बनाता है संबंध
पत्नी का कहना है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार थोड़ा अलग था. वह मारपीट करता था और प्रताड़ित करता था. पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाता था और पत्नी को भी दोस्तों के साथ संबंध बनाने का मजबूर करता था.

पति ने पत्नी के आरोपों को बताया गलत
पत्नी ने दावा किया है कि पिछले साल उसके पति ने उसे बेरहमी से पीटा था और घर से बाहर निकाल दिया था. अब जब उसके पति की सच्चाई सामने आ गई है तो उसने कोर्ट से हर्जाने की मांग करी है. वहीं दूसरी तरफ पति ने पत्नी के सभी आरोपों को गलत बताया है. पति ने भी कोर्ट में अर्जी दाखिल किया है, फिलहाल कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहा है. पीड़ित पत्नी का कहना है कि पति के इस फैसले से ना केवल उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद कर दिया है, बल्कि उसकी दोनों मासूम बेटियों का भविष्य भी अंधकारमय हो गया है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पत्नी पहुंची कोर्ट, बोली- साहब मेरा पति औरत है, पति ने कहा- झूठ है यह सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP