नारियल की बर्फी रेसिपी घर पर बनाएं आसानी से हैदराबाद स्टाइल.

Share to your loved once


Last Updated:

Nariyal Barfi:घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट नारियल बर्फी, जो हर काट में घी, दूध और मेवों का जादू भर दे. बाजार की मिलावटी मिठाइयों से दूर, यह आसान रेसिपी सिर्फ कुछ सामग्री में झटपट तैयार हो जाती है. हल्की खुशबू, मावे जैसा स्वाद और मेवों की खनक — हर बाइट में मिठास का अनुभव!

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. भारतीय परंपरा में मिठाइयों का अपना एक अलग ही महत्व है, चाहे कोई खास त्यौहार हो, मेहमानों का स्वागत या भोजन के बाद कुछ मीठा खाने की इच्छा नारियल की बर्फी हमेशा से सबकी पसंदीदा रही है. अक्सर लोग बाजार की मिलावटी मिठाइयों से डरते हैं ऐसे में घर पर शुद्धता के साथ बनाई गई सूखे नारियल की बर्फी  एक बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह कम सामग्री में झटपट तैयार हो जाती है.

बेहतरीन नारियल की मिठाई बनाने के लिए हमें चाहिए होगा सूखा नारियल 2 कप कद्दूकस किया हुआ या बुरादा, चीनी एक कप,  दूध या ताजी मलाई आधा कप, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच,  देसी घी एक बड़ा चम्मच भूनने के लिए, कटे हुए मेवे बादाम और पिस्ता.

इसे बनाने की रेसिपी भी है बेहद आसान

सबसे पहले सूखे नारियल को कद्दूकस कर लें, यदि आप और भी बारीक बर्फी चाहते हैं तो इसे मिक्सर में डालकर एक बार हल्का सा चला लें ताकि यह दरदरा हो जाए. एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें एक चम्मच घी गर्म करें. अब इसमें नारियल का बुरादा डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें. ध्यान रहे कि नारियल का रंग न बदले बस इसकी नमी खत्म हो जाए और हल्की खुशबू आने लगे. अब भुने हुए नारियल में चीनी और दूध डालें, मलाई डालने से बर्फी में मावे जैसा स्वाद आता है. इस मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें, चीनी धीरे-धीरे पिघलेगी और मिश्रण थोड़ा गीला हो जाएगा.
इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि सारा दूध सूख न जाए और मिश्रण कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे. लगभग 10-15 मिनट में यह एक डो की तरह इकट्ठा होने लगेगा. अंत में इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

एक थाली या ट्रे को घी लगाकर चिकना कर लें, तैयार मिश्रण को इसमें निकालें और चम्मच या स्पैटुला की मदद से एक समान फैला दें. ऊपर से बारीक कटे बादाम और पिस्ता छिड़कें और उन्हें हल्का दबा दें ताकि वे चिपक जाएं. इसे 1 से 2 घंटे के लिए सामान्य तापमान पर सेट होने दें, जब यह पूरी तरह ठंडा और सख्त हो जाए तो चाकू से इसे चौकोर या डायमंड शेप में काट लें.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homelifestyle

बस 15 मिनट में बनाएं घर जैसी शुद्ध नारियल बर्फी, नोट करे रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP