Ayushi Soni Becomes 1st Batter To Get Retired Out: कौन हैं आयुषी सोनी… जो डब्ल्यूपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली बैटर बनीं

Share to your loved once


Last Updated:

who is Ayushi Soni : आयुषी सोनी को गुजरात जॉयंट्स की ओर से खेलते हुए नंबर 6 पर बैटिंग करने आईं और 14 गेंदों में 11 रन बनाए. जिसके बाद 17वें ओवर की शुरुआत से पहले उन्हें वापस बुला लिया गया. आयुषी रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटीं. डब्ल्यूपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वालीं आयुषी पहली बैटर बनीं.

कौन हैं आयुषी सोनी... जो डब्ल्यूपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली बैटर बनींआयुषी सोनी ने डब्ल्यूपीएल में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. आयुषी सोनी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है. वह विमेंस प्रीमियर लीग में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली बैटर बन गईं. दिल्ली की रहने वाली इस दाएं हाथ की बैटर ने डब्ल्यूपीएल 2026 के मैच नंबर 6 में डेब्यू किया, जो नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. गुजरात जॉयंट्स टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर 6 पर बैटिंग के लिए भेजा, लेकिन जब वह 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना पाईं. इसके बाद पारी के 17वें ओवर की शुरुआत से पहले उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया.

आयुषी सोनी (Ayushi Soni) रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन चली गईं. उनकी जगह भारती फुलमाली आईं, जो अमनजोत कौर की फेंकी गई अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर दो एलबीडब्ल्यू आउट होने से बच गईं. उसके बाद 31 साल की इस दाएं हाथ की बैटर जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करती हैं, उन्होंने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और सिर्फ 15 गेंदों में 36 रन बनाकर नॉट आउट रहीं, जिससे गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 192/5 का स्कोर बना पाई. फुलमाली ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एशले गार्डनर की कप्तानी वाली टीम के लिए 3 चौके और 3 छक्के लगाए. अगर कोई बल्लेबाज रिटायर्ड आउट के तहत पवेलियन लौटता है तो फिर वह बल्लेबाजी के लिए दोबारा नहीं आएगा. उसकी जगह दूसरा बल्लेबाज उतरता है.

आयुषी सोनी ने डब्ल्यूपीएल में रचा इतिहास.

आयुषी कर रिप्लेसमेंट ने खेली आक्रामक पारी
फुलमाली ने अमनजोत के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना पहला चौका लगाया और फिर 19वें ओवर की पहली और पांचवीं गेंद पर निकोला कैरी को चौका मारा, साथ ही दूसरी गेंद पर छक्का भी जड़ा. इसके बाद उन्होंने अमनजोत की फेंकी गुजरात जॉयंट्स की पारी की आखिरी चार गेंदों का सामना किया और 4, 6, 2 और 6 रन बनाए. उन्होंने जॉर्जिया वेयरहम के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 56 रन जोड़े, जो 33 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहीं. नंबर 5 बल्लेबाज के तौर पर इस ऑस्ट्रेलियाई स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर ने चार चौके और एक छक्का लगाया.

आयुषी सोनी कौन हैं?
आयुषी सोनी 25 साल की दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं जो घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करती हैं. उन्हें 27 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में हुई डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी में गुजरात जॉयंटस ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. सोनी ने 23 मार्च, 2021 को लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए एक T20I मैच खेला है, लेकिन उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था. अनुष्का शर्मा की जगह आयुषी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2026 मैच के लिए गुजरात की प्लेइंग XI में शामिल किया गया. अनुष्का को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात के पिछले मैच के दौरान चोट लगी थी, और वह कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहेंगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

कौन हैं आयुषी सोनी… जो डब्ल्यूपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली बैटर बनीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP