पत्नी ने कहा- वो बूढ़ा लगता था मेरे साथ, पति का कर दिया काम तमाम, प्रेमी के साथ दिया अंजाम

Share to your loved once


Last Updated:

सुरेश पाल सिंह और पत्नी ममता के बीच उम्र में करीब 20 साल का अंतर था. ममता के खुद से 5 साल छोटे होतम से अवैध संबंध थे. ममता को पति के साथ चलते वक्त सुरेश पाल सिंह बूढ़े लगते थे.

पत्नी ने कहा- वो बूढ़ा लगता था मेरे साथ, पति का कर दिया काम तमामबरेली में पत्नी ने की पति की हत्या. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 जनवरी के रात ग्रामीण सुरेश पाल सिंह की मौत पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि सुरेश पाल सिंह की मौत दुर्घटना नहीं हत्या थी. पुलिस ने यह भी बताया कि सुरेश की पत्नी ममता ने प्रेमी होतम सिंह के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी. सुरेश पाल सिंह का पत्नी ममता के साथ उम्र का फैसला हत्या की वजह बना.

पति-पत्नी की उम्र में 20 साल का था गैप
सुरेश पाल सिंह और पत्नी ममता के बीच उम्र में करीब 20 साल का अंतर था. ममता के खुद से 5 साल छोटे होतम से अवैध संबंध थे. ममता को पति के साथ चलते वक्त सुरेश पाल सिंह बूढ़े लगते थे. ममता और प्रेमी ने घर में ही हत्या के बाद दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी. पुलिस ने ममता और प्रेमी होतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा. 10 जनवरी की रात ममता ने प्रेमी को बुलाकर पति की हथौड़े से कुचलकर हत्या की थी. थाना सिरौली के भूड़ा गांव का मामला.

5 महीने तक रची थी पति की हत्या की साजिश
महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 5 महीने की साजिश के बाद इस मर्डर को अंजाम दिया था. हत्या भी ऐसी थी कि जिसने लाश देखी, उसकी रूह कांप गई. पहले सुरेश की हथोड़े से सिर कुचलकर हत्या की गई. फिर उसकी मौत को ऐसा दिखाया गया कि जैसे किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर उसके पति की हत्या की है. पत्नी ने भी रोना-बिलखना ऐसा किया कि मानो सच में उसका संसार उजड़ हो गया है. लेकिन ये आंसू झूठ थे. पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पत्नी ने कहा- वो बूढ़ा लगता था मेरे साथ, पति का कर दिया काम तमाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP