KC Cariappa announced retirement: 31 साल की उम्र में भारतीय स्पिनर केसी करियप्पा ने किया संन्यास का ऐलान

Share to your loved once


Last Updated:

KC Cariappa announced retirement: भारतीय स्पिनर केसी करियप्पा ने महज 31 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास ले लिया. इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब, राजस्थान की तरफ से खेला जबकि घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक और मिजोरम के लिए खेला, केसी करियप्पा ने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 75 विकेट लिए.

31 साल की उम्र में भारतीय स्पिनर केसी करियप्पा ने किया संन्यास का ऐलान31 साल की उम्र में भारतीय स्पिनर केसी करियप्पा ने किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर केसी करियप्पा ने महज 31 साल की उम्र में अपने करियर पर विराम लगाने का फैसला ले लिया. उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. करियप्पा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने संन्यास की घोषणा की. इंडियन प्रीमियर लीग में ये स्पिनर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेल चुका है. आईपीएल टीम की तरफ से उनको बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी गई है.

करियप्पा ने कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की और मिजोरम क्रिकेट एसोसिएशन का भी समर्थन के लिए आभार जताया. उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखा, “जहां से सब कुछ शुरू हुआ, उन गलियों से लेकर स्टेडियम की चमक और गर्व के साथ जर्सी पहनना, मैंने वो सपना जिया जिसे कभी सिर्फ सोचा था. आज मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं. इस सफर ने मुझे सब कुछ दिया. जीतें जो मुझे मुस्कुराने पर मजबूर कर देती थीं, हारें जो मुझे तोड़ देती थीं और वो सबक जो मुझे मजबूत बनाते थे.”



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP