भरतपुर बयाना में पुष्कर फास्ट फूड की साउथ इंडियन पाव भाजी लोकप्रिय

Share to your loved once


Last Updated:

भरतपुर के बयाना कस्बे में दो भाइयों ने छोटे से ठेले से अपनी मेहनत और लगन से ऐसा स्वाद तैयार किया है, जो लोगों की पहली पसंद बन चुका है. सनातनी पुष्कर फास्ट फूड में मिलने वाली पाव भाजी पूरी तरह साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार की जाती है. खास मसाले, सही विधि और साफ-सफाई के कारण यहाँ रोजाना लोग स्वाद का आनंद लेने आते हैं. स्वाद में हिट और कीमत में फिट यह ठेला अब बयाना और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन चुका है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर.  कहते हैं कि मेहनत और लगन से किया गया छोटा काम भी एक दिन बड़ी पहचान बना लेता है, भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में ऐसी ही एक मिसाल देखने को मिली है, जहां दो भाइयों ने छोटे से ठेले से पाव भाजी बनाकर अपनी अलग पहचान कायम की है. आज उनका यह ठेला न सिर्फ बयाना बल्कि आसपास के इलाकों में भी लोगों की पहली पसंद बन चुका है, और इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. शिवगंज मंडी के पास लगने वाला सनातनी पुष्कर फास्ट फूड शुरुआत में एक साधारण ठेला था. सीमित संसाधनों के साथ दोनों भाइयों ने पाव भाजी बनाना शुरू किया. शुरुआत में ग्राहक कम आते थे, लेकिन स्वाद में निरंतर सुधार और गुणवत्ता के कारण लोगों का भरोसा बढ़ता चला गया. आज यह ठेला शहर में लोकप्रिय हो चुका है, और यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग पाव भाजी का स्वाद लेने पहुंचते हैं.

इस ठेले की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाली पाव भाजी है, जो पूरी तरह साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार की जाती है. खास मसालों और सही विधि से बनाई गई भाजी लोगों को असली साउथ इंडियन स्वाद का एहसास कराती है. यही वजह है कि साउथ इंडियन भोजन पसंद करने वालों के लिए यह जगह भरतपुर की पहली पसंद बन चुकी है.

स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का स्वाद उन्हें पहले बड़े शहरों में ही मिलता था, लेकिन अब वही स्वाद बयाना में आसानी से उपलब्ध है. स्वाद के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. दोनों भाई खुद पाव भाजी बनाने से लेकर परोसने तक हर काम में शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखते हैं। इसी कारण लोग निश्चिंत होकर यहाँ खाना पसंद करते हैं. शाम के समय ठेले पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है, जिसमें युवा वर्ग के साथ-साथ परिवार और बुजुर्ग भी शामिल रहते हैं.

अगर कीमत की बात करें, तो सनातनी पुष्कर फास्ट फूड आम लोगों की जेब के हिसाब से भी पूरी तरह सही है. यहां पाव भाजी की प्लेट मात्र 50 रुपये से शुरू होती है, जो इसे और भी खास बनाती है. स्वाद में हिट और बजट में फिट होने के कारण यह पाव भाजी भरतपुरवासियों की जुबान पर छा चुकी है. दो भाइयों की मेहनत, ईमानदारी और बेहतर स्वाद ने छोटे से ठेले को बड़ी पहचान दिला दी है.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homelifestyle

क्या आपने खाया भरतपुर बयाना में पुष्कर फास्ट फूड की साउथ इंडियन पाव भाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP