चाट, फास्टफूड खाने के हैं शौकीन, सागर के ये हैं पांच बेस्ट लोकेशन, जहां लगती है लोगों की भारी भीड़

Share to your loved once


Last Updated:

Sasgar street food market: सागर शहर एजुकेशन परिवहन और पर्यटन की दृष्टि से एक समृद्ध क्षेत्र है यहां मध्य प्रदेश ही नहीं 20 से अधिक राज्यों के स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं आसपास के कई जिलों के लोग काम धंधे कर रहे तो मध्य प्रदेश के बीच में होने की वजह से चारों तरफ के लोग यहां से गुजरते हैं ऐसे में यहां पर चाट चौपाटी की बात करें जो साफ सफाई शुद्धता के साथ शानदार टेस्टी आइटम परोसते हैं.

चाट

सागर के सिविल लाइन में सबसे अच्छी जाट चौपाटी है जहां एक ही जगह पर कई तरह के फूड स्टॉल लगे हुए हैं जिनमें से अपनी पसंद के अनुसार कोई भी व्यंजन ऑर्डर कर सकते हैं यहां पराठा से लेकर साउथ इंडियन चाइनीस देसी और स्थानीय हर तरह के फूड मिलते हैं दूसरी सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर बैठकर खाने के लिए पर्याप्त जगह और अच्छी सुविधा हैं

पसंदीदा

यहां पर सागर की युवाओं का जमावड़ा लगता है चाहे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हूं या फिर गर्लफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करना यही सबसे अच्छा ठिकाना बना हुआ है सुबह से लेकर देर रात तक यह स्टॉल खुली रहती हैं साथ ही मेन रोड और पॉश एरिया में होने की वजह से सुरक्षा या चोरी चकारी जैसी घटनाएं होने का भी कोई डर नहीं रहता है.

शहर

दूसरा सबसे अच्छा क्षेत्र और टेस्टी क्वालिटी वाला खाने का सामान कटरा नमक मंडी में प्रसूतिका ग्रह के पास स्थित चौपाटी बाला स्थान है सबसे पुराना है और यहां पर खाने-पीने के लिए 50 से अधिक अलग-अलग तरह के स्टॉल लगे रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सागर

सागर शहर का चकरा घाट जो एक नई पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा है यहां पर भी शहर वासियों के आने जाने से कई लोगों को रोजगार मिला है एलिवेटेड कॉरिडोर के कोतवाली वाले हिस्से पर बड़ी संख्या में दुकान लगने लगी है यहां लोग झीलों की लहरों को देखते हुए स्ट्रीट फूड चाइनीस फूड और साउथ इंडियन फूड का आनंद लेते हैं.

स्ट्रीट

सागर शहर में व्यापार का प्रमुख केंद्र कटरा बाजार है जो 1 किलोमीटर की परिधि में फैला हुआ है इसी बाजार के म्युनिसिपल स्कूल और फ़न्नुसा कुंआ बाले क्षेत्र में भी चाट चौपाटी की दुकानें सजती हैं, बाजार खरीदी करने आने वाले लोग यहीं पर अपना पेट भरते हैं.

जिले

सागर का बड़ा बाजार सबसे धनाढ्य बस्ती के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह मिनी वृंदावन कहलाने के साथ-साथ सोने और चांदी के व्यापार का बड़ा केंद्र है यहां तैयार होने वाली चांदी के जेवर प्रदेश भर में सप्लाई किए जाते हैं. और इसी क्षेत्र में चाट चौपाटी का बड़ा अड्डा है, जहां अपनी जीभ के स्वाद को संतुष्ट करने या आत्मा को आनंदित करने के लिए मनपसंद व्यंजन ले सकते हैं.

चाइनीज आइटम

इसके अलावा तिली रोड पर चेतन हॉस्पिटल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक करीब डेढ़ किलोमीटर के एरिया में 200 से अधिक दुकाने केवल खाने पीने की मिलेगी जिनमें कुछ देसी पकवान वाली रेसिपी वाले रेस्टोरेंट भी शामिल है. यहां पर भी साउथ इंडियन से लेकर चाइनीस फूड और स्ट्रीट फूड के कई ठिकाने हैं.

कटरा

इसके अलावा राधा तिराहा, वर्णी कॉलोनी, भगवानगंज राहतगढ़ बस स्टैंड सिटी लिंक रोड मोती नगर धर्मश्री ऐसी बड़े क्षेत्र हैं जहां एक साथ कई-कई दुकान लगती है और यहां पहुंचने के बाद आप अपनी पसंद का कोई भी व्यंजन ले सकते हैं आपको निराश नहीं लौटना पड़ेगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

चाट, फास्टफूड खाने के हैं शौकीन, सागर के ये हैं पांच बेस्ट लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP