पहले पत्नी, फिर मां की हत्या.. दोनों खोपड़ी से खाया मांस.. छत से फेंकने लगा टुकड़े.. कुशीनगर में सिकंदर की हैवानियत से कांपे लोग

Share to your loved once


Last Updated:

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक नशेड़ी बेटे ने अपनी पत्नी और मां की बेरहमी से हत्या कर उनके शव से मांस के टुकड़े खाने लगा. इतना ही हैवानियत की हद पार करते हुए वह शव के टुकड़े भी छत से फेंकने लगा. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

ख़बरें फटाफट

पत्नी-मां की हत्या, दोनों की खोपड़ी से खाया मांस.. सिकंदर की हैवानियतकुशीनगर में डबल मर्डर से हड़कंप
कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में  अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई.  एक नशेड़ी पुत्र ने बेरहमी से अपनी पत्नी और मां को पत्थर से कुचल कर नृशंस तरीके से मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं नृशंस हत्या के बाद वह शव से मांस के टुकड़े खाने लगा और इधर-उधर फेंकने लगा. पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

अहिरौली बाजार थाने के परसा गांव के रहने वाले सिकन्दर गुप्ता की पत्नी प्रियंका और उनकी मां रूना देवी छत पर बैठकर आग सेंक रही थीं. इसी बीच सिकंदर ने किसी बात पर झगड़ा करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते उसने सीमेंट के जमावटी पत्थर से पत्नी प्रियंका के सिर पर प्रहार कर दिया. वह लगातार अपनी पत्नी के सिर पर बड़े पत्थर से प्रहार कर रहा था. चीख सुनकर उसकी मां रूना देवी मौके पर पहुंचकर बचाने का प्रयास करने लगी. सिकंदर के सिर पर खून सवार था, इसलिए पत्नी को बचाने आई मां रूना देवी के सिर पर भी उसी पत्थर से प्रहार कर दिया, जिससे वह भी जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद उसने बारी-बारी से पत्नी और मां के सिर बारी बारी से प्रहार करना जारी रखा, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई.

मांस के टुकड़े खाए

दोनों की हत्या करने के बाद सिकंदर भागा नहीं बल्कि शव के मांस का टुकड़ा उठाकर खाने के साथ ही उठकर इधर उधर फेंकने लगा. इस नृशंस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने  घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दिया। सूचना पर,अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह,थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार प्रविन्द राय, फोरेंसिक टीम से श्रीप्रकाश राय मय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए.

नशेड़ी है सिकंदर

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकन्दर नशेड़ी प्रवृत्ति का है जो अक्सर नशें में धृत रहता था.  घर में आपसी बातचीत को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.  पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पत्नी-मां की हत्या, दोनों की खोपड़ी से खाया मांस.. सिकंदर की हैवानियत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP