Why England Lost Ashes 2025-26: शराब पीने के बाद कसीनो में पड़े रहते थे खिलाड़ी, बेन स्टोक्स और मैकुलम के बीच हुई लड़ाई
Last Updated:
AUS vs ENG Ashes 2025-26: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब टीम की रणनीति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से एशेज सीरीज अपने नाम की. खिलाड़ियों के शराब पीने और जुआ खेलने के साथ–साथ अब कप्तान बेन स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही है.
बेन स्टोक्स VS ब्रैंडन मैकुलमलंदन: जब हम क्रिकेटर्स की बात करते हैं तो मेहनत, पसीना और हार्डवर्क का जिक्र होना चाहिए, लेकिन जब हम शराब, जुआ, सट्टा जैसे शब्द सुनने लगे तो बेड़ा गर्क ही समझिए. ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की 2025-26 एशेज सीरीज में मिली करारी हार के पीछे इन्हीं सारी वजहों की बात हो रही है. कहा जा रहा था कि बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया जाकर एशेज सीरीज जीत सकता है, लेकिन अब टीम की रणनीति पर खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता पर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पर्थ-ब्रिस्बेन और एडिलेड में खेले गए पहले तीन टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड ने सिर्फ 11 दिनों में ही एशेज ट्रॉफी गंवा दी.
शराब और लड़ाई-झगड़े
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की इस शर्मनाक हार के लिए खराब मैनेजमेंट और घटिया प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है. द टेलीग्राफ की एक नई रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिनमें बताया गया है कि इंग्लैंड टीम सीरीज के दौरान कसीनो गई थी और खिलाड़ियों ने अत्यधिक मात्रा में बीयर का सेवन किया. यह रिपोर्ट एशेज से ठीक एक महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान इंग्लैंड के वनडे कप्तान हैरी ब्रूक के झगड़े में शामिल होने की खबर के बाद आई है.
रॉयल कसीनो में जाते थे खिलाड़ी
रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड टीम क्राउन टावर्स में रुकी थी, जो एक आलीशान कसीनो कॉम्प्लेक्स है और ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन होटलों में से एक है. पूरी टीम हफ्तों तक यहीं रही, जिसके चलते खिलाड़ी बार-बार कसीनो टेबल पर गए और यह सब इंग्लैंड के फैंस और दूसरे जुआरियों के सामने हुआ. एशेज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई व्हाइट-बॉल सीरीज से ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों में शराब पीने की बुरी आदतें विकसित होने लगीं और सब कुछ बिगड़ना शुरू हो गया. एशेज का अभियान पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही लड़खड़ाने लगा था. कप्तान स्टोक्स के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले ही हालात बेकाबू होने लगे थे.
बेन स्टोक्स और मैकुलम के बीच दरार
2022 से एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम के बीच एशेज के दौरान समीकरण बदलता नजर आया. स्टोक्स और मैकुलम के बीच मतभेद पहले और दूसरे टेस्ट के बीच में आया. टेलीग्राफ के अनुसार स्टोक्स ब्रिस्बेन में होने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले एक्स्ट्रा ट्रेनिंग चाहते थे जबकि मैकुलम आराम से खेलना चाहते थे और दूसरे खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहते थे. ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद स्टोक्स और मैकुलम के बीच तनाव और बढ़ गया, क्योंकि अंग्रेजी कप्तान ने डरपोक रणनीति अपनाई, जिससे ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिला.
खुलकर सामने आई लड़ाई
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मैकुलम ड्रेसिंग रूम में मैदान पर जो कुछ देख रहे थे, उससे अपनी निराशा नहीं छिपा सके. मतभेद इतने ज़्यादा थे कि मैकुलम को यह भी लगा कि स्टोक्स दबाव में घबरा रहे हैं इसलिए, इसमें कोई हैरानी नहीं कि दोनों ने सार्वजनिक रूप से अलग-अलग बयान दिए. स्टोक्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में ‘कमजोर लोगों’ के लिए जगह नहीं है और अपने खिलाड़ियों से आगे बढ़कर लड़ने का आह्वान किया, जबकि दूसरी ओर मैकुलम ने कहा कि टीम ने ‘जरूरत से ज्यादा’ ट्रेनिंग कर ली थी.
प्लेयर्स ने लगातार छह दिन तक शराब पी
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया कि कई खिलाड़ियों ने लगातार छह दिनों तक शराब पी. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के उभरते स्टार जैकब बेथेल अपने टीममेट्स के साथ एक रात बाहर घूमने के दौरान वेपिंग करते हुए कैमरे में कैद किए गए. मेहमान टीम ने दो दिनों के भीतर ही मैच जीत लिया और 14 साल में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की. इसके बाद बेन डकेट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह नशे में इतने धुत थे कि अपनी टैक्सी तक नहीं पहुंच पा रहे थे. पूरी सीरीज में डकेट का बल्ला बुरी तरह खामोश रहा. ओली पोप ने भी जमकर शराब पी. ऑस्ट्रेलिया में अक्सर खिलाड़ियों के करियर खत्म होते हैं. ऐसे में यह बैजबॉल के करियर का अंत भी हो सकता है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें