चंदौली से गाजीपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का रास्ता साफ, 42 किमी लंबा, 28 गांवों का करेगा कवर; थ्री-डी मैपिंग पूरी

Share to your loved once



Chandauli to Ghazipur Greenfield Expressway: चंदौली के सैयदराजा से गाजीपुर के महाराजगंज तक बनने वाले 42 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की थ्री-डी मैपिंग पूरी हो गई है. अब 28 गांवों की जमीन अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे पूर्वांचल में कनेक्टिविटी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी. एनएचएआई (NHAI) के उप प्रबंधक संकेत मंगला ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण हेतु थ्री-डी मैपिंग का तकनीकी कार्य पूरा हो चुका है. जिससे प्रोजेक्ट का मार्ग पूरी तरह स्पष्ट हो गया है. अब जिला प्रशासन के सहयोग से संबंधित गांवों की भूमि की पैमाइश और मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP