Sankranti: चूल्हे पर चटखते तिल, गुड़ की सौंधी खुशबू, बिहार के हर घर में बन रही लाई, रेसिपी देखें, आप भी बनाएं! – Bihar News

Share to your loved once


Last Updated:

Lai Recipe: मकर संक्रांति पर लगभग हर घर में लाई बनती है. कुछ लोग इसे बाजार से भी खरीदकर लाते हैं. गृहणी सलोनी कुमारी ने इसे बनाने की विधि बतायी जिसकी मदद से आप घर पर भी आसानी से लाई तैयार कर सकते हैं. यह मिठाई सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.

ख़बरें फटाफट

वैशाली. मकर संक्रांति का पर्व आते ही घर-घर में पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू फैलने लगती है. उत्तर भारत, खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस अवसर पर लाई का विशेष महत्व है. गुड़, तिल और मुरमुरे से बनने वाली लाई न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. संक्रांति के दिन इसे सूर्य देव को अर्पित करने और आपसी मेल-जोल के प्रतीक के रूप में बांटने की परंपरा है.

लाई मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है – तिल की लाई और मुरमुरे की लाई. गांवों में आज भी महिलाएं पारंपरिक तरीके से चूल्हे पर लाई बनाती नजर आती हैं. हालांकि, इसे घर पर गैस चूल्हे पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.

लाई बनाने की रेसिपी क्या है
घरेलू गृहिणी सलोनी कुमारी बताती हैं कि सबसे पहले एक कढ़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें थोड़ा सा पानी डालें, ताकि गुड़ जले नहीं. गुड़ के पूरी तरह पिघल जाने पर उसमें देसी घी मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं. अब गुड़ की चाशनी की एक बूंद पानी में डालकर जांचें, अगर वह टूटकर सख्त हो जाए, तो चाशनी तैयार है.

इसके बाद कढ़ाही में मुरमुरा डालें और जल्दी-जल्दी चलाएं, ताकि सभी मुरमुरे गुड़ की चाशनी में अच्छी तरह लिपट जाएं. गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. हाथों में हल्का पानी या घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू या चपटी लाई का आकार दें.

फायदेमंद है ये देसी मिठाई
लाई में मौजूद गुड़ शरीर को गर्मी देता है और तिल कैल्शियम व आयरन का अच्छा स्रोत है. सर्दियों में इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. संक्रांति पर लाई बनाना सिर्फ एक व्यंजन तैयार करना नहीं, बल्कि परंपरा, स्वाद और परिवार के साथ जुड़ाव का प्रतीक है. बदलते समय के बावजूद लाई आज भी हमारी संस्कृति की मिठास को जीवित रखे हुए है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

homelifestyle

चूल्हे पर चटखते तिल गुड़ की सौंधी खुशबू, बिहार के हर घर में बन रही लाई, रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP