कौन है तलविंदर? टाइगर श्रॉफ के बाद जिसके लिए धड़का दिशा पाटनी का दिल! नुपूर सेनन की शादी में पहली बार दिखा चेहरा
Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुपूर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी में दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने शिरकत की. मौनी अपनी फ्रेंड की शादी में अपने पति सूरज नांबियार के साथ पहुंचीं. वहीं दिशा पाटनी को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर के साथ स्पॉट किया गया. तलविंदर पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर है जो अक्सर पब्लिक में मास्क पहने दिखते हैं. इस पर्सनल इवेंट में तलविंदर और दिशा पाटनी को बाहों में बाहें डाले स्पॉट किया गया.
दिशा पाटनीनई दिल्ली. कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी में बॉलीवुड जगत की नामी एक्ट्रेसेस ने शिरकत की थी. नुपूर सेनन की शादी के फंक्शन्स से मौनी रॉय और दिशा पाटनी ने कई फोटोज शेयर की. इन वीडियोज के वायरल होते ही दिशा पाटनी के नए बॉयफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं. 33 साल की एक्ट्रेस का नाम एक मशहूर पंजाबी सिंगर के साथ जुड़ रहा है. नुपूर सेनन की शादी के दौरान दिशा पाटनी को पंजाबी सिंगर तलविंदर की बाहों में बाहें डाले देखा गया जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
वायरल वीडियो में दिशा पटानी और तलविंदर को बाहों में बाहें डाले मौनी रॉय के बिजनेसमैन पति सूरज नाम्बियार से बात करते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे. अब इसके बाद से सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चाएं तेज हैं कि क्या टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद अब एक्ट्रेस की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है.
कौन है तलविंदर?
28 साल के सिंगर तलविंदर पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने अपने पंजाबी गानों से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है. सिंगर का असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है, वो स्टेज पर तलविंदर के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने पंजाबी गानों को इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ मिलाकर एक नए तरह का गाना पेश किया. इन गानों ने उन्हें युवाओं के बीच एक अलग लोकप्रियता दिलाई.
View this post on Instagram